Homeराज्य33.10 करोड़ की लागत से बदली फतेहपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर, प्रधानमंत्री...

33.10 करोड़ की लागत से बदली फतेहपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी ने किया लोकार्पण

Published on

फतेहपुर। फतेहपुर जिले को शनिवार को बड़ी सौगात मिली। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 33.10 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित फतेहपुर रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण किया। स्टेशन के आधुनिकीकरण के बाद यात्रियों को अब पहले से बेहतर और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

पुनर्विकास के तहत स्टेशन परिसर को आधुनिक स्वरूप दिया गया है। आकर्षक प्रवेश द्वार, आधुनिक प्रतीक्षालय, बेहतर बैठने की व्यवस्था, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, उन्नत प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ परिसर और बेहतर यात्री सुविधाएं विकसित की गई हैं। साथ ही स्टेशन की आधारभूत संरचना और कनेक्टिविटी को भी मजबूत किया गया है, जिससे यात्रियों का सफर अधिक सुरक्षित, सुगम और आरामदायक होगा।

फतेहपुर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विधायक, रेलवे अधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी लाइव प्रसारित किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक सुना।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किए गए इस विकास कार्य से फतेहपुर रेलवे स्टेशन को आधुनिक पहचान मिली है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ जिले के विकास और रेलवे सेवाओं को भी नई गति मिलेगी।

👁 57.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

IGRS के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई,जर्जर मकान पर दबंगों के कब्जे का आरोप,जांच के नाम पर पुलिस-राजस्व टीम टरका रही, ग्राम प्रधान की...

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के जाफरगंज थाना अंतर्गत ग्राम तेंदुली लखीपुर में...

फतेहपुर में दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दोनों ड्राइवर गंभीर घायल

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा-बकेवर मार्ग पर दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण टक्कर...

पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। जिले में पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से जान...

चार गाड़ियों में ठूंस-ठूंसकर लदी मिलीं भैंसें, हिंदू संगठनों ने पकड़ा, पुलिस ने किया जब्त

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा...

More like this