HomeUncategorized425वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी में गूंजे साहित्य और संस्कार के स्वर।।

425वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी में गूंजे साहित्य और संस्कार के स्वर।।

Published on

फतेहपुर। साहित्य की सरस धारा को सतत प्रवाहित करते हुए शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के तत्वावधान में 425वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी का आयोजन मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता के पी सिंह कछवाह ने की, जबकि संचालन शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने प्रभावपूर्ण ढंग से किया। मुख्य अतिथि के रूप में मंदिर के पुजारी विजय कुमार शुक्ल उपस्थित रहे।

गोष्ठी का शुभारंभ अध्यक्ष के पी सिंह कछवाह ने वाणी वंदना के साथ किया। उन्होंने मां सरस्वती का आह्वान करते हुए कहा—
“मंच विराजो शारदे, धरूं चरण में शीश।
भाषा-अक्षर-ज्ञान का दो मुझको आशीष।।“

इसके पश्चात उन्होंने समसामयिक विषय पर दोहे के माध्यम से देश की प्रगति और आत्ममंथन का संदेश दिया—
“ए.आई. में विश्व में, बढ़ा देश का नाम।
पर कुछ अपने कर रहे, अपने को बदनाम।।“

डा. सत्य नारायण मिश्र ने जीवन की क्षणभंगुरता पर मार्मिक छंद प्रस्तुत करते हुए कहा—
“धन-घमंड नहिं कीजिए, पानी-बुलबुल आहि।
पलक-झपक बिलगात है, समय बदलते जाहि।।“

राम अवतार गुप्ता ने आध्यात्मिक भाव से ओत-प्रोत मुक्तक सुनाया, वहीं प्रदीप कुमार गौड़ ने बेटी और बहू के समान महत्व पर संवेदनशील रचना प्रस्तुत कर श्रोताओं की सराहना बटोरी।

डॉ. शिव सागर साहू ने फाल्गुन माह की उमंग और राष्ट्र एकता पर कविता प्रस्तुत की। हिमांशु कुमार जैसल ने बाल गीत के माध्यम से शिक्षा का महत्व बताया—
“अगर नहीं पढ़ने जाओगी, कैसे आगे बढ़ पाओगी।।“

अंत में आयोजक एवं संचालक शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने प्रेरणादायी मुक्तक सुनाते हुए कहा—
“इस छोटे से जीवन में ही, कुछ ऐसा कर जाओ।
जिससे याद करे यह दुनिया, अक्षय कीर्ति कमाओ।।“

कार्यक्रम के समापन पर पुजारी विजय कुमार शुक्ल ने सभी को आशीर्वाद दिया और आयोजक ने उपस्थित साहित्यकारों एवं श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

साप्ताहिक काव्य गोष्ठी एक बार फिर साहित्य, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों की सशक्त अभिव्यक्ति का मंच बनकर उभरी।

👁 21.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

भतीजे आकाश आनंद पर भड़कीं मायावती, बोलीं- बड़ी जिम्मेदारी उठाने के लिए अभी हैं अपरिपक्व

Mayawati Statement on Akash Anand: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर एक बड़ा और अहम बयान दिया है। मायावती ने साफ कर दिया है कि आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की इजाजत जरूर है लेकिन उन्हें अभी […]

यूपी एनकाउंटर केस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: याचिकाकर्ता से बोले CJI- ‘इसमें कोई जल्दबाजी नहीं’

UP Encounter Deaths Petition Supreme Court: उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर के दौरान हुई मौतों से जुड़े एक मामले की सुनवाई गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई। याचिकाकर्ता की ओर से जल्द लिस्टिंग की मांग रखी गई। वकील ने बताया कि यह मामला एक साल से अधिक समय से सूचीबद्ध नहीं हुआ है। चीफ जस्टिस ऑफ […]

UP Police Encounter Case: 1100 एनकाउंटर, 49 मौतें, यूपी के इस केस पर SC में सुनवाई की मांग, CJI सूर्यकांत बोले- ‘नो अर्जेंसी’

UP Police Encounter Case: सुप्रीम कोर्ट में 3 सितंबर को उत्तर प्रदेश में पुलिस मुठभेड़ों में हुई मौतों से जुड़े मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की गई। यह मामला मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के सामने रखा गया। वकील ने मामले की जल्द सुनवाई का अनुरोध किया, लेकिन ‘लाइव लॉ’ के मुताबिक CJI सूर्यकांत ने […]

फतेहपुर एआरटीओ ऑफिस में एडीएम और एडिशनल एसपी का छापा, कई संदिग्ध दबोचे गए ARTO साहब बोले कुछ नही सब आल इज बेल मतलब...

फतेहपुर में एआरटीओ कार्यालय में अचानक हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी के...

More like this