Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर429वीं रविवासरीय काव्य गोष्ठी में गूंजे साहित्यिक स्वर, जल संरक्षण से लेकर...

429वीं रविवासरीय काव्य गोष्ठी में गूंजे साहित्यिक स्वर, जल संरक्षण से लेकर भक्ति तक बिखरे भाव

Published on

फतेहपुर- मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 429वीं साप्ताहिक रविवासरीय सरस काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता के.पी. सिंह कछवाह ने की, जबकि संचालन शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में मंदिर के पुजारी विजय कुमार शुक्ल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष के.पी. सिंह कछवाह द्वारा मां सरस्वती की वंदना से हुआ। उन्होंने अपने काव्य में ज्ञान, शक्ति और भक्ति का सुंदर संगम प्रस्तुत करते हुए श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इसके बाद नवदुर्गा व्रत और आध्यात्मिक शक्ति पर आधारित उनके छंदों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

डॉ. सत्य नारायण मिश्र ने श्रीराम भक्ति पर आधारित छंद प्रस्तुत करते हुए जीवन में भजन की महत्ता को रेखांकित किया। वहीं आचार्य विष्णु शुक्ल ने अपने मुक्तक के जरिए प्रेम और संगीत की मधुर अनुभूति कराई, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा।

प्रदीप कुमार गौड़ ने विश्व जल दिवस के संदर्भ में जल संरक्षण का संदेश देते हुए सभी को जल बचाने की शपथ लेने के लिए प्रेरित किया। डॉ. शिव सागर साहू ने मातृशक्ति की वंदना करते हुए विश्व में व्याप्त आर्थिक संकट के समाधान की कामना की।

श्रीमती संगीता गुप्ता ने आधुनिक शहरों की जटिल जिंदगी को अपने शेरों में पिरोकर वर्तमान समाज की तस्वीर प्रस्तुत की। वहीं कार्यक्रम के आयोजक व संचालक शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने जल संरक्षण पर आधारित अपने मुक्तक से लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि विजय कुमार शुक्ल ने सभी साहित्यकारों को आशीर्वाद प्रदान किया। अंत में आयोजक द्वारा सभी उपस्थित कवियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

👁 38.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कैसी रही मेरी जिला कार्यकरिणी, फतेहपुर BJP की नई टीम घोषित: गुटबाजी को विराम या “सबको साथ” का मास्टरस्ट्रोक? पार्टी में दरी सेवको की...

फतेहपुर/कानपुर क्षेत्रभारतीय जनता पार्टी ने फतेहपुर जिले की नई जिला कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया...

फतेहपुर में भारतीय किसान यूनियन की बैठक, बिजली व्यवस्था व किसानों की समस्याओं पर उठी आवाज

फतेहपुर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें...

CMO ऑफिस में टेंडर घोटाले का आरोप: ‘कमाऊ पूत’ अंकित पर लाखों की वसूली का संगीन आरोप, युवक का हंगामा – वीडियो वायरल

फतेहपुर जिले में सीएमओ कार्यालय में टेंडर दिलाने के नाम पर कथित वसूली का...

फतेहपुर में ईद को लेकर अलर्ट, डीएम-एसपी ने ईदगाह का किया निरीक्षण

फतेहपुर ईद-उल-फितर के पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए...

More like this