Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर55 वर्षीय राजेंद्र कुमार गुप्ता ने जन्मदिन पर रक्तदान कर पेश की...

55 वर्षीय राजेंद्र कुमार गुप्ता ने जन्मदिन पर रक्तदान कर पेश की मिसाल

Published on

फतेहपुर-जन्मदिन मनाने की प्रचलित परंपराओं से अलग हटकर हजारी लाल फाटक चौक फतेहपुर निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र कुमार गुप्ता ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए एक अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने 55वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ के वरिष्ठ सदस्य अजय कुमार साहू की प्रेरणा से मानस रक्तकेंद्र पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान किया।
​रक्तदान प्रक्रिया संपन्न होने के उपरांत मानस रक्तकेंद्र के प्रभारी अमन यादव ने राजेंद्र कुमार गुप्ता को प्रशस्ति पत्र, डायरी एवं पेन प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया तथा उनके इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की।

​रक्तदान के पश्चात राजेंद्र कुमार गुप्ता ने युवाओं व समाज के लोगों को एक प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा:
​”जन्मदिन को यादगार बनाने का इससे बेहतर कोई तरीका नहीं हो सकता। हमारा थोड़ा सा रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। उम्र केवल एक संख्या है, स्वास्थ्य सही हो तो हर वर्ग के व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।” ​इस अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से गुरमीत सिंह व अजय कुमार साहू, तथा मानस रक्तकेंद्र की ओर से प्रभारी अमन यादव व विष्णु विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए समाज के अन्य लोगों से भी इस नेक कार्य से जुड़ने की अपील की।

👁 31.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

रामायण पाठ से दीपदान तक, 26 अक्टूबर को वाल्मीकि भक्ति में सराबोर होगा यूपी; लालापुर बनेगा मुख्य केंद्र

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 26 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि...

गांवों में संपत्ति के दस्तावेज से किसानों की डिजिटल पहचान तक, यूपी में राजस्व व्यवस्था बदलने की बड़ी पहल

उत्तर प्रदेश में राजस्व विभाग की भूमिका अब जमीन के अभिलेखों के रखरखाव तक...

शिवा शर्मा मर्डर केस: हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत अर्जी खारिज

लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा के हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा शुक्ला को कोर्ट से...

53 दिन से धरना, अब राजभर के दरबार में गुहार: 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को संशोधित परिणाम का इंतजार

उत्तर प्रदेश की 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा-2018 में आरक्षण संबंधी कथित विसंगति को...

More like this