Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर55 वर्षीय राजेंद्र कुमार गुप्ता ने जन्मदिन पर रक्तदान कर पेश की...

55 वर्षीय राजेंद्र कुमार गुप्ता ने जन्मदिन पर रक्तदान कर पेश की मिसाल

Published on

फतेहपुर-जन्मदिन मनाने की प्रचलित परंपराओं से अलग हटकर हजारी लाल फाटक चौक फतेहपुर निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र कुमार गुप्ता ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए एक अनुकरणीय पहल की है। उन्होंने अपने 55वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ के वरिष्ठ सदस्य अजय कुमार साहू की प्रेरणा से मानस रक्तकेंद्र पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान किया।
​रक्तदान प्रक्रिया संपन्न होने के उपरांत मानस रक्तकेंद्र के प्रभारी अमन यादव ने राजेंद्र कुमार गुप्ता को प्रशस्ति पत्र, डायरी एवं पेन प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया तथा उनके इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की।

​रक्तदान के पश्चात राजेंद्र कुमार गुप्ता ने युवाओं व समाज के लोगों को एक प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा:
​”जन्मदिन को यादगार बनाने का इससे बेहतर कोई तरीका नहीं हो सकता। हमारा थोड़ा सा रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। उम्र केवल एक संख्या है, स्वास्थ्य सही हो तो हर वर्ग के व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।” ​इस अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से गुरमीत सिंह व अजय कुमार साहू, तथा मानस रक्तकेंद्र की ओर से प्रभारी अमन यादव व विष्णु विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए समाज के अन्य लोगों से भी इस नेक कार्य से जुड़ने की अपील की।

👁 10.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद

फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच...

दिल्ली जंतर-मंतर हिंसा के विरोध में फतेहपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

फतेहपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई...

स्टाइपेंड बढ़ाने और समय पर भुगतान की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न्स का बड़ा प्रदर्शन

फतेहपुर-मेडिकल कॉलेज फतेहपुर के एमबीबीएस इंटर्न्स स्टाइपेंड में वृद्धि और उसका समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित...

कत्ल, साजिश और झूठ का खेल! 42 साल का प्रेमी 18 साल की प्रेमिका के साथ था लिव इन रिलेशनशिप में, फिर बेटे के...

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव से युवती को प्रेम जाल...

More like this