Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरडेंगू से पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मौत, ससुर ने पोस्टमार्टम...

डेंगू से पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मौत, ससुर ने पोस्टमार्टम की लगाई गुहार

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

थाना असोथर क्षेत्र के ग्राम केशव का डेरा मजरे सरकंडी में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब डेंगू बुखार से पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका कमला देवी (30 वर्ष) पत्नी प्रेमलाल है। जानकारी के अनुसार, मृतका के ससुर रामप्रसाद पुत्र बुचुन्ना निवासी केशव का डेरा मजरे सरकंडी ने थाना प्रभारी असोथर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी बहू कमला देवी बीते चार महीनों से डेंगू बुखार से पीड़ित थी। इलाज उसके मायके पक्ष द्वारा कराया जा रहा था। वह अपने मायके ग्राम ब्राह्मण तारा, थाना गाजीपुर में रहकर उपचार करा रही थी। बताया गया कि 10 अक्टूबर 2025 की रात उसकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई, जिस पर परिजनों ने उसे फतेहपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं इलाज के दौरान रात्रि करीब 10 बजे कमला देवी की मृत्यु हो गई। मायके पक्ष शव को लेकर ससुराल ग्राम सरकंडी पहुंचे, जिसके बाद ससुर रामप्रसाद ने थाना प्रभारी असोथर से पोस्टमार्टम कराने की अनुमति मांगी है। उनका कहना है कि मृत्यु का सही कारण स्पष्ट हो सके ताकि भविष्य में किसी तरह का विवाद या गलतफहमी उत्पन्न न हो। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, परिवार में मौत के बाद मातम पसरा हुआ है।

👁 9.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Akhilesh Yadav: ‘BJP की धर्म और धन की राजनीति का अंत हुआ’, अखिलेश ने पेट्रोल-डीजल के दामों पर सरकार को घेरा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party National President Akhilesh Yadav) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सरकार और बीजेपी पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने भारत और दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दामों की तुलना करते हुए निशाना साधा है। अखिलेश ने लिखा- भाजपा की ‘धर्म’ और ‘धन’ दोनों राजनीति का अंत […]

UP Election 2027: कौन हैं जेके आजाद? मोहम्मदाबाद गोहना सीट से बने हैं BSP के प्रत्याशी, पार्टी में शुरू हुआ विरोध

Mohammadabad Gohna BSP Candidate: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की बिसात अभी से बिछने लगी है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने मऊ जिले की एकमात्र सुरक्षित विधानसभा सीट मोहम्मदाबाद गोहना से अपना पहला दांव चल दिया है। बसपा ने जेके आजाद को यहां से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। हालांकि, इस ऐलान के साथ […]

फतेहपुर:पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच...

फतेहपुर: रास्ते में जानवर बांधने से मना करने पर युवक पर लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल

फतेहपुर शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र के घोसियाना मोहल्ले में रास्ते में जानवर बांधने...

More like this