Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरभाकियू अराजनैतिक ने सदर तहसील में की पंचायत - मांगों को...

भाकियू अराजनैतिक ने सदर तहसील में की पंचायत – मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन ।

Published on

फतेहपुर। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने सदर तहसील में पंचायत का आयोजन किया। जिसमें हुंकार भरने के बाद समस्याओं का एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
भाकियू अराजनैतिक के जिला महासचिव प्रीतम सिंह चंदेल की अगुवई में पदाधिकारी व किसान सदर तहसील परिसर में एकत्र हुए। जहां पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत को संबोधित करते हुए श्री चंदेल ने कहा कि जिले का किसान तमाम मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है। इसके बावजूद उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। उन्होने कहा कि बिजली, नहरों में टेल तक पानी व सोसाइटी में डीएपी की समस्या से किसान जूझ रहा है। इन समस्याओं को लेकर कई बार आवाज उठाई गई। पंचायत के बाद एसडीएम को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि बड़े बिजली घर की जमीन कोर्रा के प्रस्ताव की जांच कराई जाए। नहर से जुड़ी तालाब तक नालियां चिन्हित कर बनवाई जाए व सभी सोसाइटी में डीएपी अतिशीघ्र पहुंचाई जाए। इस मौके पर दीपक गुप्ता, रंजीत यादव, उमेश परमार, मो0 आजम, दिनेश गौतम, जुगुल यादव, धर्मेन्द्र सिंह गौतम, राम प्रसाद भी मौजूद रहे।

👁 6.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...

फूलन देवी शहादत दिवस पर सपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रमफूलन देवी को श्रद्धांजलि, सपा ने किया प्रतिमा स्थापना का वादा

फतेहपुर- असोथर विकासखंड क्षेत्र के सरकंडी स्थित मैकुवापुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के...

More like this