Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरश्रीराम राज्याभिषेक महोत्सव के फरहत अली सिद्दीकी ने घर-घर बांटे आमंत्रण पत्र।

श्रीराम राज्याभिषेक महोत्सव के फरहत अली सिद्दीकी ने घर-घर बांटे आमंत्रण पत्र।

Published on

फतेहपुर। श्रीराम राज्याभिषेक मंडल के पदाधिकारियों ने घर घर जाकर लोगों को निमंत्रण पत्र देकर कार्यक्रम में आने का न्योता दिया। श्रीराम राज्याभिषेक मंडल के अध्यक्ष फरहत अली सिद्दीकी ने पदाधिकारियों के साथ 17 अक्टूबर के राज्याभिषेक राजगद्दी कार्यक्रम को लेकर घर घर जाकर लोगों को निमंत्रण पत्र देते हुये कार्यक्रम में आने के लिये न्योता दिया। कार्यक्रम के संयोजक विनोद गुप्ता ने कहा कि इस बार राजगददी का महोत्सव अलग अंदाज में रहेगा। साज सज्जा के साथ पीलू तले चौराहे को भगवान राम की राजगददी के अवसर पर अयोध्या की नगरी की तरह सजाया जायेगा जिससे आने वाले अतिथियों को आनंद की अनुभूति हो। महामंत्री दिलीप मोदनवाल ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों के लिये सभी पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। कार्यक्रम में जनपद के प्रमुख अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान भी किया जायेगा । मंडल के उपाध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिम्पल ने कहा कि राजगद्दी कार्यक्रम में सभी धर्मों के धर्म गुरूओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि 17 अक्टूबर को शायं सात बजे से कार्यक्रम प्रारंभ हो जायेगा जो देर रात तक चलेगा। इस मौके पर श्रीराम राज्याभिषेक मंडल कमेटी के उपाध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल, अरूण जायसवाल, मो.इस्लाम गुडडू राइन, राजीव पोरवाल, आशीष अग्रहरि, मनोज सोनी, रोहित चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

👁 12K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुरादाबाद : AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान का बड़ा आरोप,’भाजपा से डील कर बाहर आए आजम खान, उन्हें दूसरा कलमा तक नहीं आता’

मुरादाबाद : AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान ने प्रेस कांफ्रेंस कर सपा नेता आज़म खान...

फतेहपुर में एयर रेड और ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, आपातकालीन तैयारियों को परखा गया

फतेहपुर। शहर के वीआईपी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार शाम...

फतेहपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 28 और 29 नवंबर को लगेगा विशेष बूथ दिवस

फतेहपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 को लेकर जिलाधिकारी...

More like this