Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में पत्नी ने प्रताड़ित किया तो पति ने फंदा लगाकर दी...

फतेहपुर में पत्नी ने प्रताड़ित किया तो पति ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस ने भेजा जेल जांच पड़ताल शुरू।

Published on

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पति-पत्नी के रिश्तों में आई दरार के बाद महिला से प्रताड़ित पति ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दावा किया जा रहा है कि महिला की प्रताड़ना लगातार बढ़ी हुई थी। दोनों के बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि पति को आखिरकार अपनी जान देनी पड़ गई। 10 साल पहले हुई थी शादी जानकारी के अनुसार, थरियांव थाना क्षेत्र के बरियारपुर मजरे औरेई गांव निवासी अमृतलाल ने अपने बेटे लवकुश की शादी 10 साल पहले हुसैनगंज थाने के बभरौली गांव के रहने वाले रामबाबू की बेटी छाया देवी से की थी। बताया जा रहा है कि विवाह के कुछ दिन बाद से ही दंपति के बीच अक्सर विवाद होते रहता था। जिसके चलते अमृतलाल बेटे लवकुश और बहू छाया देवी को 2 साल बाद अलग कर दिया था। 10 दिन पहले ही लौटा था घर लवकुश इसके बाद रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर चला गया था। अभी हाल ही में दीपावली पर्व से करीब 10 दिन पहले ही लवकुश बाहर से घर आया तो फिर से दंपती के बीच विवाद शुरू हो गया। दीपावली के दिन भी पति-पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ था। आरोप है कि पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। ससुर की तहरीर पर हुई कार्रवाई थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर महिला के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

👁 17.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...

फूलन देवी शहादत दिवस पर सपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रमफूलन देवी को श्रद्धांजलि, सपा ने किया प्रतिमा स्थापना का वादा

फतेहपुर- असोथर विकासखंड क्षेत्र के सरकंडी स्थित मैकुवापुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के...

More like this

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...