फतेहपुर। 14सी ओर से नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस माह के अंतर्गत साइबर अपराध से बचाव हेतु जनजागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी अपराध बृज मोहन राय के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना से प्रभारी निरीक्षक श्रवण कुमार सिंह, उप निरीक्षक रणधीर सिंह, हेड कांस्टेबल अखिलेश उपाध्याय, कांस्टेबल शुभेंदु रंजन, अरूण कुमार ने जनजागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में साइबर क्राइम थाना द्वारा 765/400/220 केवी सब स्टेशन पावर ग्रिड कैंपस सभागार में पावर ग्रिड कर्मियों को साइबर अपराध से संबंधित बचाव हेतु विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में पावर ग्रिड के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक टीपी वर्मा, प्रबंधक अभय प्रताप सिंह, ई0 चंचल मंडल और जू0ई0 मोहम्मद खालिद उपस्थित रहे। प्रशिक्षक ने बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत नंबर या पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर अपराध को रोका जा सकता है। सेक्सटॉर्शन जैसे मामलों में विशेष सावधानी की सलाह दी गई। बताया गया कि साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर सोशल मीडिया (विशेषतः फेसबुक) पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जाती है। बाद में व्हाट्सएप नंबर लेकर वीडियो कॉल के माध्यम से अश्लील वीडियो दिखाया जाता है और फिर स्क्रीन रिकॉर्डिंग के माध्यम से ब्लैकमेल कर धन की मांग की जाती है। कहा कि किसी भी अजनबी की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें। अनजान नंबर से आने वाली वीडियो कॉल न उठाएं। यदि कॉल उठानी हो तो कैमरे पर अंगूठा या कवर रखें। किसी भी प्रकार की ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें या वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करें।
Trending Now
सेक्सटार्शन जैसे मामलों में बरतें विशेष सावधानी – नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस माह के तहत हुई कार्यशाला।






