Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसभासद के भाई को दबंगों ने पीटा, चार पर मुकदमा दर्ज -...

सभासद के भाई को दबंगों ने पीटा, चार पर मुकदमा दर्ज – हमलावरों ने मारपीट के बाद जान से मारने की दी धमकी।

Published on

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर स्टेशन रोड समीप कुछ हमलावरों ने शादीपुर जयरामनगर वार्ड के सभासद के छोटे भाई को जान से मारने की नियत से गाड़ी से टक्कर मारने के बाद लाठी डंडे लोहे की राड से बुरी तरह मारापीटा। जिसे कानपुर में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान हमलावरों ने तमंचा निकाल लिया और बीच रोड में गाली-गलौज कर दहशत फैलाने का माहौल बनाया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही हमलावर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के 50 नंबर गेट निवासी राज नारायण सिंह का पुत्र अतुल सिंह वार्ड के सभासद आशुतोष सिंह आशु का छोटा भाई है। जो विगत 22 अक्टूबर की रात नौ बजे अपने दोस्त आशीष को छोड़ने स्कूटी से उसके घर रेल बाजार जा रहा था। तभी स्टेशन रोड पर चार पहिया में सवार कुछ लोगों ने स्कूटी में टक्कर मार कर गिराने के बाद लोहे की राड लाठी डंडों से दोनों को बुरी तरह पीट कर लहूलूहान कर दिया। इतना ही नहीं बीच बचाव करने आए लोगों पर एक हमलावर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस के आने की सूचना पर हमलावर वहां से फरार हो गए। आनन-फानन अतुल व आशीष को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर अतुल की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर हैलट रेफर किया गया है। इस मामले में आशीष सिंह की ओर से सदर कोतवाली में सत्यम त्रिपाठी, शुभम त्रिपाठी निवासी खंभापुर, रितिक पाल निवासी मुराईन टोला व अभय त्रिपाठी निवासी आवास विकास के खिलाफ लिखित तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

👁 19.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...

फूलन देवी शहादत दिवस पर सपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रमफूलन देवी को श्रद्धांजलि, सपा ने किया प्रतिमा स्थापना का वादा

फतेहपुर- असोथर विकासखंड क्षेत्र के सरकंडी स्थित मैकुवापुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के...

More like this

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...