फतेहपुर- भारतीय जनता पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल आज फतेहपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की और पंचायत व बिहार चुनाव को लेकर अपनी बात रखी, प्रकाश पाल ने कहा कि पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं, मतदाता सूची का कार्य चल रहा है और चुनाव अप्रैल या मई माह में संभावित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भाजपा का है, तो प्रधान भी भाजपा का होना चाहिए, इसी रणनीति के तहत हम पंचायत चुनावों को लेकर काम कर रहे है, आज पार्टी कार्यालय में पंचायत चुनावों को लेकर एक विशेष कार्यशाला का भी आयोजन किया गया था, वहीं उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव के बाद हमारा मुख्य उद्देश्य पंचायत चुनावों में संगठनात्मक स्तर पर मजबूरी प्रधान करना रहेगा, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने जंगलराज का दौर देखा है, जहां बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, व्यापारी भयभीत थे, यहां तक कि डीएम की पत्नी को बंधक बनाकर दुष्कर्म तक किया गया था। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की जनता अब उस जंगलराज को दोबारा नहीं आने देगी और भाजपा गठबंधन (एनडीए) की ही सरकार फिर से बनेगी।
Trending Now
पंचायत चुनाव में प्रधानंमत्री से प्रधान तक की रणनीति पर काम करेगी बीजेपी।






