रिपोर्ट-शशांक मिश्रा
फतेहपुर- जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बजरंगापुर के पास सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मुकेश पुत्र राम प्रसाद ग्राम गोवर्धनपुर थाना हुसैनगंज अपनी मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था कि एम ए आर स्कूल के सामने बहद ग्राम बजरंगापुर सड़क पर सामने से आ रह डीजे ने टक्कर मार दिया जिससे मुकेश की मौके पर ही मृत्यु हो गई पुलिस बल मौके पर पहुँच कर शव को PM के लिए भेजा है।






