Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरकटहल के पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, नहर पटरी किनारे...

कटहल के पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव, नहर पटरी किनारे देख मची सनसनी — पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, आत्महत्या की आशंका*

Published on

नरसिंह मौर्य, असोथर फतेहपुर*

असोथर थाना क्षेत्र के सातों जोगा गांव में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने नहर पटरी किनारे कटहल के पेड़ से एक बुजुर्ग का शव लटका हुआ देखा। यह नज़ारा देखकर ग्रामीण दंग रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान दशरथ सिंह (50) पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी सातों जोगा के रूप में हुई। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब छह बजे वे खेतों में धान काटने जा रहे थे, तभी मोगरीबाग नहर पटरी पर कटहल के पेड़ से शव लटकता दिखाई दिया।

परिजनों ने बताया कि दशरथ सिंह शनिवार दोपहर करीब 11 बजे घर से छत्तीसगढ़ जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। सुबह शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक के छोटे बेटे अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि दो दिन पहले उनके पिता की गांव के एक व्यक्ति से नशे की हालत में कहासुनी हुई थी, लेकिन उन्होंने किसी रंजिश या विवाद से इनकार किया। बताया कि पिता दो भाइयों में बड़े थे, छोटे भाई अशोक सिंह की कोरोना काल में बीमारी से मौत हो चुकी है। परिवार के पास करीब 6 बीघा खेती है। दशरथ सिंह के तीन संतानें हैं — बेटी आकांक्षा (32) की शादी हो चुकी है, बड़ा बेटा बलराम सिंह (28) पुणे में नौकरी करता है और छोटा बेटा अनिरुद्ध गांव पर रहता है।

ग्रामीणों के अनुसार, मृतक शराब के लती थे और अक्सर नशे की हालत में घर से निकल जाया करते थे। इसी वजह से परिवार के लोग उनके व्यवहार को लेकर चिंतित रहते थे।

सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील कुमार, उपनिरीक्षक अविनाश यादव और उपनिरीक्षक सूर्यनाथ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने बताया कि बेटे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

👁 10.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...

फूलन देवी शहादत दिवस पर सपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रमफूलन देवी को श्रद्धांजलि, सपा ने किया प्रतिमा स्थापना का वादा

फतेहपुर- असोथर विकासखंड क्षेत्र के सरकंडी स्थित मैकुवापुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के...

More like this

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...