फतेहपुर। जिला कांग्रेस सेवा दल के तत्वाधान में मोहल्ला देवीगंज में ध्वज वंदन का कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व जिला पंचायत सदस्य चेतन शुक्ला ने उपस्थित होकर झंडारोहण किया। कार्यक्रम को संबोधत करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि जिस मजबूती के साथ कांग्रेस सेवादल जनपद में अपने कार्यक्रम संचालित कर रहा है इससे कांग्रेस को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष अनुराग नारायण उर्फ पुत्तन मिश्र ने कहा कि कांग्रेस सेवादल जन जागरण व आम लोगों की सेवा का कार्यक्रम निरन्तर करती रहेगी। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश मोहन शुक्ल, लाल तिवारी, उदिता अवस्थी, हरिओम शुक्ल, डॉ सिद्धार्थ सिंह, राजन तिवारी, सरताज अहमद, गुड्डू मिश्र, रामनरेश महराज, फहीम अहमद, राम प्रकाश बाजपेई, संदीप पासवान, इस्माइल अहमद, अभय शुक्ल, दीपचंद्र त्रिपाठी, अमर सिंह, सुशील कुमार शुक्ल, शैलेन्द्र सिंह, शमशाद रिजवी, राम प्रताप सिंह, उदय कुमार शुक्ल, कंधई सिंह, एसके गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
Trending Now
कांग्रेस सेवा दल ने देवीगंज में किया ध्वज वंदन कार्यक्रम – पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने किया झण्डारोहण ।






