फतेहपुर- में आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने हरिओम बाल्मीकि के परिजनों से की मुलाकात, दलित उत्पीड़न पर योगी सरकार को घेरा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सदर कोतवाली क्षेत्र के तुराब अली पुरवा पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक हरिओम बाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना दी। अजय राय ने हरिओम की तेरहवीं कार्यक्रम में भी शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने दलितों के बढ़ते उत्पीड़न के मामलों पर योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने कहा कि जब-जब चुनाव आते हैं, भाजपा नेताओं को जनता की याद आती है, परंतु उनके शासन में गरीबों और दलितों का लगातार शोषण होता रहा है। अजय राय ने आगे कहा कि “बिहार में अब महागठबंधन की सरकार बनेगी, सुशासन बाबू कुशासन बाबू बन चुके हैं, जनता अब उनसे छुटकारा चाहती है।”उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “चुनाव आते ही सबको याद आता है कि चुनाव आयोग अमित शाह के बस में है।” कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की यह यात्रा न केवल शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए रही, बल्कि उन्होंने इस मौके पर केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखे राजनीतिक प्रहार भी किए।
Trending Now
शुशासन बाबू हो गए है कुशासन बाबू- अजय राय।






