फतेहपुर शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से जिस सीवर लाइन व्यवस्था का इंतजार था, वह अब जल्द ही शुरू होने जा रही है। अमृत कार्यक्रम (AMRUT) के तहत फतेहपुर शहर के जोन-1 में लगभग 200 करोड़ रुपये की सीवर लाइन योजना स्वीकृत की गई है। इस योजना के तहत करीब 14 वार्डों में सीवर लाइन का निर्माण कार्य कराया जाएगा। परियोजना की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इसका कार्य गाजियाबाद की फर्म ईएमएस लिमिटेड को सौंपा गया है। वर्तमान में अनुबंध (एग्रीमेंट) की प्रक्रिया चल रही है, जो आने वाले दस दिनों के भीतर पूरी होने की संभावना है। अनुबंध प्रक्रिया पूरी होते ही दिसंबर माह से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। परियोजना के लिए सरकार ने पहली किस्त के रूप में 40 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। नगर के समुचित विकास के लिए पूरे शहर को तीन जोनों में विभाजित किया गया है, जिसमें पहले चरण में जोन-1 का कार्य किया जाएगा। इस परियोजना के पूर्ण होने से शहर की गंदे पानी की निकासी की पुरानी समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
Trending Now
फतेहपुर में शुरू होगा सीवर लाइन निर्माण कार्य, 200 करोड़ की योजना को मिली मंजूरी फिलहाल 14 वार्डो पर शुरू होगा काम






