Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरलाठी-डंडों से पिता-पुत्र पर हमला, सिर में आई गंभीर चोट — इलाज...

लाठी-डंडों से पिता-पुत्र पर हमला, सिर में आई गंभीर चोट — इलाज के बाद पीड़ित ने दी पुलिस को तहरीर

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

थाना क्षेत्र के ग्राम बभनिया मजरे धरमपुर सातों में शनिवार शाम एक व्यक्ति और उसके पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार मामूली कहासुनी के बाद नशे में धुत हमलावरों ने पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बभनिया निवासी हीरालाल पुत्र प्रभु दयाल अपने पिता के साथ 25 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे ट्रैक्टर से धान की रास लेने जा रहे थे। तभी रास्ते में गांव के ही जागेश्वर पुत्र लल्लू नशे की हालत में ट्रैक्टर के सामने आकर गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर जागेश्वर नहीं माना और इसी बीच उसके तीनों पुत्र लवकुश, राहुल और रोहित लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंच गए।

पीड़ित के अनुसार, चारों आरोपियों ने मिलकर उसके पिता प्रभु दयाल के सिर पर लाठी से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। बीच बचाव करने पर हीरालाल को भी चोटें आईं। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

घटना के बाद पीड़ित ने अपने पिता का उपचार कराया और फिर थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी।

इस संबंध में थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

👁 7.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...

फूलन देवी शहादत दिवस पर सपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रमफूलन देवी को श्रद्धांजलि, सपा ने किया प्रतिमा स्थापना का वादा

फतेहपुर- असोथर विकासखंड क्षेत्र के सरकंडी स्थित मैकुवापुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के...

More like this

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...