Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरबेमौसम बारिश से बर्बाद फसल पर मुआवजे की मांग, भारतीय किसान संघ...

बेमौसम बारिश से बर्बाद फसल पर मुआवजे की मांग, भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने डीएम से की मुलाकात

Published on

फतेहपुर जिले में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष भाइया राम मौर्या,ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की और किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि हाल की बेमौसम बरसात से जिले के कई इलाकों में धान, तिलहन और दलहन की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से फसलों का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
इसके साथ ही उन्होंने खाद की किल्लत को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए ताकि रबी सीजन की बुवाई प्रभावित न हो।किसान संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा।

👁 10.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता बाइक जुलूस के साथ पहुंचे

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 489 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के...

भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्ट -नवल कुमार फतेहपुर में ग्राम पंचायत कुरा की रहने वाली आशा देवी ने...

फूलन देवी शहादत दिवस पर सपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रमफूलन देवी को श्रद्धांजलि, सपा ने किया प्रतिमा स्थापना का वादा

फतेहपुर- असोथर विकासखंड क्षेत्र के सरकंडी स्थित मैकुवापुर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के...

More like this