Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरयमुना नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप

यमुना नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप

Published on

असोथर फतेहपुर

असोथर थाना क्षेत्र के ब्रह्मकुंड यमुना नदी से बुधवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव तैरता हुआ देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर असोथर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फतेहपुर भेज दिया है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के सभी थानों को सूचना भेज दी है ताकि शव की पहचान कराई जा सके।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि शव डूबने से नदी में बहकर आया हो या किसी अन्य स्थान से लाकर फेंका गया हो। हालांकि, मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

शव मिलने की खबर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। भीड़ बढ़ती देख पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और स्थिति पर नियंत्रण पाया।

थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने बताया कि शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के इलाकों से गुमशुदगी की जानकारी मंगाई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

👁 12.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मिशन-2027 की तैयारी: सीएम योगी की फतेहपुर रैली में भीड़ जुटाना बना सबसे बड़ा लक्ष्य, विकास की सौगात पर टिकी निगाहें

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर के मदारीपुर कला में...

25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात; 1500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर दौरे पर रहेंगे।...

BJP Protest: संसद में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP सांसदों से अखिलेश यादव ने मिलाया हाथ

Akhilesh Yadav: मानसून सत्र के चौथे दिन संसद भवन के बाहर सियासी घमासान देखने को मिला। एक तरफ विपक्षी सांसद NEET पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर हमला बोल रहे थे, तो दूसरी तरफ NDA सांसद राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में जुटे थे। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद […]

‘वहां 150 तो यहां 20 पेपर लीक’, लखनऊ में गरजे अखिलेश यादव, बोले- मंत्रियों ने खुद माना कि गड़बड़ी हुई

Akhilesh Yadav Paper Leak Statement: दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विभिन्न छात्र संगठनों के नेतृत्व में हजारों छात्र पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली की अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश […]

More like this