Homeराष्ट्रीयपेड़ से लटका मिला युवक का शव:दो दिन पहले घर से हो...

पेड़ से लटका मिला युवक का शव:दो दिन पहले घर से हो गया था लापता, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

Published on

सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला है। पताराकलां गांव के रामनरेश (32) का शव दाउदपुर जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। रामनरेश बुधवार सुबह घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसी दिन शाम को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार दोपहर को कुछ ग्रामीण मवेशी चरा रहे थे। उन्हें जंगल में एक पेड़ से शव लटकता दिखा। नजदीक जाकर देखने पर शव की पहचान रामनरेश के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शुरू की जांच
घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता ने किसी पर संदेह नहीं जताया है। हालांकि, रामनरेश की संदिग्ध मौत को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। थाना प्रभारी के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

👁 1.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

भतीजे आकाश आनंद पर भड़कीं मायावती, बोलीं- बड़ी जिम्मेदारी उठाने के लिए अभी हैं अपरिपक्व

Mayawati Statement on Akash Anand: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर एक बड़ा और अहम बयान दिया है। मायावती ने साफ कर दिया है कि आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की इजाजत जरूर है लेकिन उन्हें अभी […]

यूपी एनकाउंटर केस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: याचिकाकर्ता से बोले CJI- ‘इसमें कोई जल्दबाजी नहीं’

UP Encounter Deaths Petition Supreme Court: उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर के दौरान हुई मौतों से जुड़े एक मामले की सुनवाई गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई। याचिकाकर्ता की ओर से जल्द लिस्टिंग की मांग रखी गई। वकील ने बताया कि यह मामला एक साल से अधिक समय से सूचीबद्ध नहीं हुआ है। चीफ जस्टिस ऑफ […]

UP Police Encounter Case: 1100 एनकाउंटर, 49 मौतें, यूपी के इस केस पर SC में सुनवाई की मांग, CJI सूर्यकांत बोले- ‘नो अर्जेंसी’

UP Police Encounter Case: सुप्रीम कोर्ट में 3 सितंबर को उत्तर प्रदेश में पुलिस मुठभेड़ों में हुई मौतों से जुड़े मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की गई। यह मामला मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के सामने रखा गया। वकील ने मामले की जल्द सुनवाई का अनुरोध किया, लेकिन ‘लाइव लॉ’ के मुताबिक CJI सूर्यकांत ने […]

फतेहपुर एआरटीओ ऑफिस में एडीएम और एडिशनल एसपी का छापा, कई संदिग्ध दबोचे गए ARTO साहब बोले कुछ नही सब आल इज बेल मतलब...

फतेहपुर में एआरटीओ कार्यालय में अचानक हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी के...

More like this