Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसातों धरमपुर में 12 महुआ के हरे पेड़ काटे गए, वन विभाग...

सातों धरमपुर में 12 महुआ के हरे पेड़ काटे गए, वन विभाग की तहरीर पर मुकदमा दर्जवन अधिनियम के तहत तीन के खिलाफ मामला, जांच उपनिरीक्षक को सौंपी गई

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

थाना क्षेत्र अंतर्गत सातों धरमपुर में वन विभाग की अनुमति के बिना हरे पेड़ों की अवैध कटान का मामला सामने आया है। इस संबंध में वन रक्षक विमलेश कुमार ने थाना असोथर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 3 नवंबर 2025 को उच्च अधिकारियों से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम सातों धरमपुर में महुआ के हरे पेड़ काटे जा रहे हैं। सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी अनूप सिंह व वन रक्षक विमलेश कुमार मौके पर पहुंचे तो देखा कि करीब 12 महुआ के पेड़ काटे जा चुके थे और लकड़ी मौके से उठा ली गई थी। इसके अलावा कटान के सबूत भी मिटा दिए गए थे।

ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि उक्त पेड़ अरुण कुमार द्विवेदी पुत्र गणेश द्विवेदी तथा राकेश द्विवेदी पुत्र गणेश द्विवेदी, दोनों निवासी ग्राम सातों धरमपुर के थे। आरोप है कि इन दोनों ने शिवप्रसाद उर्फ मूर्तिकार पुत्र फूलसिंह निवासी ग्राम समतपुर मजरे सातों धरमपुर के साथ मिलकर पेड़ों की कटान कराई और लकड़ी को ठिकाने लगा दिया।

वन विभाग की जांच में पाया गया कि पेड़ काटने की कोई अनुमति नहीं ली गई थी, जो कि उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 की धारा 4/10 तथा भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41/42 के तहत दंडनीय अपराध है।

थाना प्रभारी असोथर अभिलाष तिवारी ने बताया कि वन रेंजर की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, और जांच का दायित्व उपनिरीक्षक अविनाश यादव को सौंपा गया है। जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

👁 18.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

लखनऊ से नेपाल तक मॉडल श्रद्धा दुबे के साथ मौजूद था आमिर! गिरफ्तारी के बाद जांच में मिल सकती है मदद

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में नामजद आरोपी आमिर को...

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर साधा निशाना, बोले- 2047 तक जनता का भरोसा नहीं जीत पाएगी समाजवादी पार्टी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री...

‘गर्लफ्रेंड बनाएं तो वादा निभाएं’, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं- शादी से पहले कमाना सीखें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने युवाओं को रिश्तों और...

फतेहपुर में डीएम-एसपी ने मतदान केंद्रों का किया संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

फतेहपुर। एमएलसी द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा...

More like this