Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरमार्गशीर्ष शुक्ला पंचमी -  श्री राम विवाह उत्सवलेखक-  शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी

मार्गशीर्ष शुक्ला पंचमी –  श्री राम विवाह उत्सवलेखक-  शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी

Published on

   अगहन की शुक्ल पक्ष की पंचमी इस बार 25 नवंबर को पड़ रही है। यह वही तिथि है जब सायंकाल की वेला में भगवान शंकर का परांबा पार्वती प्रपूजित त्रिपुर संहारी चैतन्य चारु चाप  पिनाक अजगव त्रिलोकी के राजकुमारों  के बलाबल का परीक्षण करता हुआ संवत्सर भर  से संचालित शीरध्वज जनक के विशाल मैथिली स्वयंवर पांडाल  के अंतर्गत भगवान राम के हाथों दो खंडों में विभाजित हो गया था और “कुंवरि मनोहरि, विजय बड़ि कीरति अति  कमनीय”के रूप में अयोनिजा शौर्यशुल्का भगवती सीता के कर कमलों वे कौशल्यानंदन राघवेंद्र सरकार जयमाल से सुशोभित हुए थे।
    “टूटत ही धनु भयउ विवाहू” के आधार पर विवाह उसी समय संपन्न मान लिया गया लेकिन वैदिक विधि – विधान के अनुसार धनुर्भंग के चौथे दिन जब राजर्षि दशरथ राज –  समाज के साथ मिथिला पहुंचे तभी समस्त वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित   होना प्रारंभ हुए।
    मिथिला में विवाह के रीति रिवाज कुछ अलग ही हैं। वहां पहले दिन केवल तीन भांवरे ही पड़ती हैं । बाद में चौथे दिन बाकी की चार भांवरें । इसी रात्रि को वहां मायके में ही सुहागरात संपन्न होती है।
    मिथिला में राम की बारात एक महीने से अधिक ही रुकी थी। वहां अब भी शादी  में दूल्हे को 10 -15 दिन ससुराल में रहना अनिवार्य है। प्राचीन समय में शादी के  तुरंत बाद दुल्हन ससुराल नहीं जाती थी। वह शादी के साल भर बाद  गौना होने  पर ही अपनी ससुराल जाती थी। हां , उसका पति सावन में एक महीने  के लिए अपनी ससुराल आ सकता था।
“जो जन  गेह रचावहीं, राम- सिया को ब्याहु।
तिन घर निश्चय होत नित- नूतन हरष- उछाहु।।”

👁 13.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Breaking-Fatehpur  बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा

फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर में दिनदहाड़े एक हैरान कर देने...

पीएनजी गैस लीकेज से मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला

फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के पथरकटा इलाके में उस वक्त हड़कंप मच...

राकेश टिकैत ने सरकार पर साधा निशाना, गैस किल्लत से लेकर बंगाल चुनाव तक उठाए सवाल

फतेहपुर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने एक बार फिर केंद्र और...

दोस्त की मौत का सदमा नहीं सह पाया मासूम, फंदे से लटककर दी जान

फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र से बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना...

More like this