फतेहपुर- पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक वेद गेस्ट हाउस ललौली रोड में रमाशंकर पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।सर्वप्रथम दिल्ली तथा श्रीनगर में थाने में हुए बम विस्फोट में मारे गए पुलिस वाले तथा दिल्ली में आम नागरिकों के हताहत होने पर मोमबत्ती जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा 2 मिनट का मौन रखा गया ।इस अवसर पर अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने कहा कि अब बहुत हो गया है जब निर्दोष नागरिक मारे जाते हैं तो अपनी पीठ थप थापने के लिए नेता लोग कोई छोटा-मोटा ऑपरेशन करके अपनी बहादुरी की वही मीडिया में सोशल मीडिया में तथा हर पटल पर करने लगते हैं तथा देश की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं ।इन छोटे-मोटे ऑपरेशन से काम चलने वाला नहीं है ।सेना तो अपना कार्य बखूबी करती है परंतु जब सफलता के नजदीक पहुंच जाते हैं तब ऑपरेशन को तथा युद्ध को समाप्त घोषित कर दिया जाता है चाहे वह 71 का वार रहा हो या 65 का युद्ध रहा हो कारगिल ऑपरेशन रहा हो या अभी जो पिछले कई वर्षों में ऑपरेशन किए गए हैं ।यह सेना के सिद्धांतों के विपरीत है। सिर्फ सेना का उपयोग वोट बैंक बढ़ाने के लिए किया जाता है जबकि आवश्यकता है एक निर्णायक बुद्ध लड़ने की ।जब तक विश्व के मान चित्र से पाकिस्तान का नाम निशा मिटा नहीं दिया जाएगा तब तक निर्दोष नागरिक मरते रहेंगे तथा नेताओं का वोट बैंक बढ़ता रहेगा ।आज भारत की सेना अमेरिका चीन या किसी भी देश से लड़ने और जीतने की क्षमता रखती है ।महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने कहा की इन नेताओं के घर का तो कोई मरता नहीं है उस मां से पूछो जिसका बेटा शहीद होता है या बम विस्फोट में मरता है उसे बहन से पूछो जिसका भाई मरता है और या उसे पत्नी से पूछो जिसका सुहाग ही नहीं गुजरता बल्कि पूरा संसार ही नष्ट हो जाता है। वह पुरजोर मांग करती हैं की एक बार युद्ध हो जाना चाहिए चाहे पाकिस्तान की तरफ से अमेरिका चीन आए भारत की लालनाओं ने शेर पैदा किए हैं सियार नहीं और वह युद्ध में पीठ नहीं दिखाएंगे और जीत हासिल करके आएंगे। इस अवसर पर शेख खालिद अर्जुन सिंह रामेंद्र सिंह मनीराम सूरज पाल चंद्रपाल सिंह डॉक्टर फौजी अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
Trending Now
पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की बैठक में श्री नगर व दिल्ली में मारे गए लोगो को दी गई श्रदांजलि






