समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बरेली दौरा अब विवाद का कारण बनता जा रहा है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बरेली आए और कई नेताओं के घर गए, लेकिन वो दरगाह आला हजरत नहीं गए। अखिलेश यादव पर निशाना, यूपी के मुसलमानों को चेतावनी
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने 2027 के उत्तर प्रदेश चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि हाल ही में जब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बरेली आए थे, तो शहर में घूमे जरूर, लेकिन दरगाह आला हजरत पर हाजिरी देने नहीं पहुंचे। मौलाना के अनुसार इससे प्रदेश के बरेलवी मुसलमानों को बहुत तकलीफ हुई।
देवबंद जरूर जाते हैं, लेकिन दरगाह आला हजरत कभी नहीं आए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जब भी सहारनपुर जाते हैं, दारूलउलूम देवबंद जरूर जाते हैं। हर साल लखनऊ के नदवा भी पहुंचते हैं, लेकिन वे कभी दरगाह आला हजरत नहीं आए। यूपी में भी लगभग साठ फीसदी आबादी सुन्नी सूफी बरेलवी विचारधारा वाले मुसलमानों की है, जिसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। 2027 से पहले बरेलवी समाज को जागना होगा मौलाना ने कहा कि जैसे बिहार में दो धाराएं साफ दिखीं और नतीजा उनके सामने आया, वैसे ही यूपी के मुसलमानों को भी सोचना होगा। अगर बरेलवी नेतृत्व को लगातार नजरअंदाज किया गया, तो यह 2027 के चुनाव में बड़ा फैक्टर बनेगा।
Trending Now
मौलाना शहाबुद्दीन का बयान -अखिलेश बरेलवी मुसलमानों को नजरअंदाज कर रहे हैं- अखिलेश बरेली आए लेकिन दरगाह आला हजरत नहीं गए, जबकि देवबंद में दारूलउलूम जरूर जाते है
👁 13.3K views






