नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर
नगर निकाय अधिकारी सेवा संघ के चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष पद पर विजयी होने के बाद असोथर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी हरिगेन्द्र प्रताप सिंह का बुधवार को नगर में जोरदार स्वागत किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन ठाकुर मैरिज हॉल में हुआ, जहां विभिन्न निकायों से पहुंचे अधिकारियों, चेयरमैनों और सभासदों ने ईओ का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में करीब आधा दर्जन से अधिक निकायों के अधिशासी अधिकारियों ने शिरकत की। असोथर चेयरमैन नीरज सिंह सेंगर, खखरेरू चेयरमैन ज्ञान चंद्र केसरवानी, धाता चेयरमैन रेखा सरोज सहित सभी सभासदों ने पटका, साल और बुके देकर नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर हरिगेन्द्र प्रताप सिंह का सम्मान किया।
स्वागत समारोह में ईओ किशुनपुर रोहित कुमार, ईओ जहानाबाद पंकज सिंह, ईओ धाता अजीत बागी और ईओ बहुआ आशीष चक्रवर्ती ने भी अपने विचार रखते हुए एच.पी. सिंह को प्रचंड बहुमत से हुई जीत पर शुभकामनाएं दीं।
असोथर चेयरमैन नीरज सिंह सेंगर ने अपने संबोधन में कहा कि अधिशासी अधिकारी डॉक्टर हरिगेन्द्र प्रताप सिंह को 406 मतों में से 217 मत प्राप्त हुए, जो उनकी लोकप्रियता और कार्यशैली का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर मिली यह बड़ी जीत न केवल अधिकारी का सम्मान बढ़ाती है, बल्कि असोथर नगर पंचायत का नाम भी गौरवान्वित करती है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि अब क्षेत्र सहित उत्तर प्रदेश के सभी निकायों के विकास कार्य और तेजी से गति पकड़ेंगे।
चेयरमैन खखरेरू ज्ञान चंद्र केसरवानी और धाता चेयरमैन रेखा सरोज ने भी अपने संबोधन में एच.पी. सिंह को प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी और उनके नेतृत्व की सराहना की।
कार्यक्रम में नगर पंचायत असोथर के सभी 15 वार्डों के सभासद, नगर पालिका फतेहपुर के लिपिक हबीब सहित नगर पंचायत के सभी कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।






