Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअगर कार्रवाई नहीं हुई, तो होगा बड़ा जन आंदोलन"खागा तहसील की करमोन...

अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो होगा बड़ा जन आंदोलन”खागा तहसील की करमोन सहकारी समिति में खाद के लिए जूझते किसान, सचिव–सरपंच पर मनमानी के आरोप

Published on

खागा तहसील (फतेहपुर)।
खागा तहसील के करमोन सहकारी समिति केंद्र पर शुक्रवार को खाद के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह तड़के से ही किसान बोरे लेकर लाइन में लग गए, लेकिन कई किसानों को देर शाम तक भी खाद नहीं मिल सकी। इससे गुस्साए किसानों ने जमकर नाराज़गी जताई।

किसानों का आरोप है कि करमोन सहकारी समिति के सचिव  उग्रसेन  सिंह/मनोज कुमार और सरपंच जयप्रकाश शुक्ला की मिलीभगत से खाद वितरण में गड़बड़ी हो रही है। किसानों के मुताबिक –करमोन न्याय पंचायत के स्थानीय किसानों को घंटों लाइन में खड़ा रखा जाता है जबकि दूसरे न्याय पंचायतों से आने वाले लोगों को अधिक दाम लेकर तुरंत खाद दे दी जाती है
लाइन में लगे किसानों ने बताया कि वे सुबह से भूखे-प्यासे खड़े हैं, लेकिन उन्हें यह कहकर टरका दिया जा रहा है कि खाद खत्म हो गई। वहीं दूसरी ओर कुछ बाहरी लोगों को अंदर बुलाकर चुपचाप खाद दे दी जा रही है।
इसी मामले पर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी भी सक्रिय हो गई है।
संगठन के जिला अध्यक्ष ठाकुर शिव नारायण चंदेल ने कहा – “खागा तहसील के करमोन सहकारी समिति का मामला हमारे संज्ञान में आया है। यदि जल्द किसी तरह की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी की ओर से बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा। किसानों के साथ हो रहा अन्याय अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
चंदेल ने आरोप लगाया कि सहकारी समितियों पर कुछ चुनिंदा लोगों की पकड़ बन गई है और असली हकदार किसान दर-दर भटक रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि –
करमोन सहकारी समिति के खाद वितरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए सचिव व सरपंच की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो और अगर गोलमाल की पुष्टि हो, तो दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए किसानों का साफ कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी, तो वे तहसील और जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। किसान कहते हैं – “हम भीख नहीं, अपने हक की खाद मांग रहे हैं।”

👁 22K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, 10 पदाधिकारियों का मनोनयन

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में...

सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

फतेहपुर में सोशल मीडिया के जरिए पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व...

अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर विशेष: अवैद्यनाथ से योगी तक, गोरक्षपीठ की राजनीति ने यूपी को कैसे बदला?

Mahant Avaidyanath Death Anniversary: उत्तर प्रदेश की राजनीति में गोरखपुर का गोरखनाथ मठ लंबे समय से सिर्फ धार्मिक केंद्र नहीं रहा है। इस मठ से जुड़े महंतों ने चुनावी राजनीति में भी अपनी मजबूत जगह बनाई। महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर गोरक्षपीठ की उस राजनीतिक यात्रा पर नजर डालना जरूरी है, जिसने गोरखपुर को यूपी […]

निष्कासित नेताओं की वापसी की खबरें पूरी तरह फेक! बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान, 2027 चुनाव को लेकर दिए कड़े निर्देश

Mayawati Clarifies Fake News Expelled Leaders BSP Return: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी पारा चढ़ गया है। बीते कुछ दिनों से बहुजन समाज पार्टी में उठा-पटक चल रही है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को एक ट्वीट जारी कर पार्टी में युवाओं […]

More like this