Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने किया एसआईआर कार्यों का...

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने किया एसआईआर कार्यों का निरीक्षण, ग्रामीणों से सहयोग की अपील।

Published on

फतेहपुर। बिन्दकी विधान सभा की ग्राम पंचायत दरौटा लालपुर के मजरा कटिलिहा में शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने एसआईआर के अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित बीएलओ को समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए और मौजूद ग्रामीणों से इस अभियान में सहयोग की अपील की।

साध्वी के पहुंचते ही ग्रामीणों में उत्सुकता दिखाई दी। मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुधीर सिंह व उनके सहयोगियों ने माला पहनाकर साध्वी निरंजन ज्योति का गर्मजोशी से स्वागत किया।बीएलओ मिथलेश कुमारी ने बताया कि कुल 1209 वोटरों में से 1060 फार्म भरवा कर जमा कर दिए गए हैं, जबकि शेष कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान साध्वी निरंजन ज्योति ने स्वयं अपनी देखरेख में फार्म भरवाए और उन्हें अपने हाथों से मतदाताओं को सौंपते हुए लोगों को मतदाता जागरूकता के लिए प्रेरित किया।ग्रामीणों ने भी आश्वासन दिया कि वे शेष प्रक्रिया को समय से पूरा कराने में पूरा सहयोग देंगे।

👁 12.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं’, CM योगी ने किया NSG और ATS के संयुक्त प्रशिक्षण का शुभारंभ, महिला कमांडो टीम भी संभालेगी...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ पुलिस लाइन में आतंकी हमलों से निपटने...

देवोत्थानी(प्रबोधिनी) एकादशी : 20 नवंबर 2026 दिन शुक्रवारलेखक :  शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी

इस बार देवोत्थानी, प्रबोधिनी या देव उठनी एकादशी 20 नवंबर 2026 दिन शुक्रवार को...

More like this

‘देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं’, CM योगी ने किया NSG और ATS के संयुक्त प्रशिक्षण का शुभारंभ, महिला कमांडो टीम भी संभालेगी...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ पुलिस लाइन में आतंकी हमलों से निपटने...