Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में बत्तख पकड़ने को लेकर विवाद, बदमाशों ने सीने में मारी...

फतेहपुर में बत्तख पकड़ने को लेकर विवाद, बदमाशों ने सीने में मारी गोली; युवक लखनऊ रेफर

Published on

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार की देर रात बत्तख पकड़ने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान बदमाशों ने बत्तख पालक को गोली मार दी। गोली सीने पर लगी। इससे वह रक्तरंजित होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद युवक के साथ भी बदमाशों ने मारपीट की। दोनों पीड़ित रिश्ते में चाचा-भतीजे हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बत्तख पालक हैं चाचा-भतीजे

जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के दमदम के रहने वाले शंकर सोनकर उर्फ डब्लू पशुपालक हैं। ललौली थाना क्षेत्र के मेउली गांव स्थित तालाब में करीब 300 बत्तख पाले हुए हैं। तालाब किनारे झोपड़ी बनाकर रहते हैं। वहीं, 40 वर्षीय चाचा महेश सोनकर भी देखरेख और भतीजे के सहयोग के लिए साथ में रहते हैं।

पड़ोसी गांव बरौहां से आए बदमाश

बताया जा रहा है कि देर रात करीब 1:00 बजे थाना क्षेत्र के ही बरौहां गांव निवासी मनोज कुमार उर्फ मालिक अपने 10–15 साथियों के साथ तालाब किनारे पहुंचा और बत्तख पकड़ने लगा। बत्तख के चिल्लाने की आवाज सुनकर झोपड़ी में सो रहा भतीजा शंकर बाहर निकल कर आया। उसने बत्तख पकड़ने से मना किया तो बदमाशों ने गाली-गलौज कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

बीच-बचाव करने पहुंचा चाचा

शोर-शराबा सुनकर झोपड़ी में मौजूद चाचा महेश मौके पर दौड़ कर पहुंचे। वह बीच- बचाव करने लगे। इस दौरान मनोज उर्फ मालिक ने महेश पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली सीने में लगने से चाचा लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से नाज़ुक हालत को देख डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। मौत और जिंदगी से जूझ रहे महेश की गंभीर स्थिति को देखकर कानपुर से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

👁 13K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

33.10 करोड़ की लागत से बदली फतेहपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी ने किया लोकार्पण

फतेहपुर। फतेहपुर जिले को शनिवार को बड़ी सौगात मिली। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत...

अयोध्या में गविष्ठ यात्रा का भव्य स्वागत, हेमलता पटेल ने उठाई गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ बनाने की मांग

अयोध्या। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 81 दिवसीय 'गविष्ठ (गौ-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा' का शुक्रवार को अयोध्या...

शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग, संगठन ने BSA को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन (जनपद फतेहपुर) ने शिक्षा मित्रों की विभिन्न...

पुलिस अफसर बनकर लोगों को डराते थे आरोपी, फर्जी सिम के जरिए करते थे साइबर ठगी, 17 सिम कार्ड और मोबाइल बरामद।

फतेहपुर: फतेहपुर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक...

More like this