फतेहपुर जिले के CMO आफिस में एक आउट सोर्स कर्मी एक डिप्टी CMO का बना कारिंदा कई अल्ट्रासाउंड सेंटरों में पार्टनर निजी अस्पतालों से मासिक वसूली सुर्खियों में,एक साल में बना ली करोड़ो की हवेली अफसरों के नाम पर वसूली फतेहपुर जिले में इन दिनों CMO आफिस चर्चा का विषय बना हुआ है हर स्थाई हो या अस्थाई सब लिपिक बन गए अफसर, निजी नर्सिंगहोमो के संचालको को देते धमकी इतना ही नही यहाँ तैनात आउट सोर्स कर्मी मनमानी करने में जुट गए है। हालात ऐसे है कि एक डिप्टी CMO का कारिंदा खुद बड़ा ब्रोकर बन गया है। अफसर के नाम पर निजी अस्पतालों से वसूली के लिए मशूहर इस बाबू का बड़ा खेल सामने आ रहा है। हालात ऐसे है की खागा थरियांव व हथगाव में चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों का हिस्सेदार बन गया है। अब शहर में भी नए सेंटर को खोलने की तैयारी है। इस मामले में अफसर कुछ बोलने को तैयार नही है। आज इस मामले की शिकायत एक आरटीआई कार्यकर्ता ने सीधे डिप्टी CM को भेजी है। सूत्रों की माने तो शहर के खेलदार इलाके में इस कर्मी का बड़ा रुतबा ..निजी अस्पताल के संचालक इनसे ख़ौफ़ जदा है। अब पूरे मामले में BJP के नेताओ ने इसकी कुंडली निकाल ली है। साथ ही प्रदेश के डिप्टी CM तक शिकायत करने की योजना बनाई है। लेकिन सिस्टम में बैठा आऊट सोर्स कर्मी के होशले बुलंद है और उसका सूफियाना अंदाज जारी है।
Trending Now
फतेहपुर CMO आफिस का मुल्ला गैंग- जिला मुख्यालय सहित कस्बो में बंगाली डॉक्टरों व अल्ट्रासाउंड सेंटरों का बड़ा नेटवर्क बना रखा है। लेकिन डिग्री होल्डर कागजो तक ही सिमित रह गए है।






