More
    Homeराज्यउत्तर प्रदेशमेरठ - 6 बच्चो की माँ के साथ रेप की कोशिश,माचिस मांगने...

    मेरठ – 6 बच्चो की माँ के साथ रेप की कोशिश,माचिस मांगने के बहाने घर में घुसा पड़ोसी,विरोध पर की मारपीट

    Published on

    यूपी के मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट इलाके में एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोपी पड़ोसी युवक माचिस मांगने के बहाने पीड़िता के घर में घुस आया। महिला के विरोध करने पर उसने मारपीट भी की। घटना रविवार शाम की है। आरोपी करीब 20 वर्षीय युवक है। घर में अकेली महिला को देखकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता 6 बच्चों की मां है। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी उसे धक्का देकर भाग निकला। भागते समय आरोपी पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। पति-पत्नी सीसीटीवी फुटेज लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

    494 views
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img
    spot_img

    Latest articles

    अब हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची ने हरिद्वार में क्या बोल दिया महिलाओ के बारे में,

    संत प्रेमानंद के महिलाओं को लेकर दिए गए बयान का अब हिंदूवादी नेत्री साध्वी...

    प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, बांटी राहत सामग्री

    फतेहपुर में आज प्रभारी मंत्री अजीत पाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का औचक निरीक्षण...

    More like this