Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरजिसको राम जी के नाम से आपत्ति है वो इस देश में...

जिसको राम जी के नाम से आपत्ति है वो इस देश में पनप नहीं पायेगा – जितिन प्रसाद

Published on

यूपी के शाहजहांपुर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने विकसित भारत जी राम जी योजना के संबंध में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि जिसको राम जी के नाम से आपत्ति है वह इस देश में पनप नहीं पाएगा. जितिन प्रसाद ने मनरेगा योजना का नाम बदलने और संसद में पारित विधेयक को लेकर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी राम जी अधिनियम से अब लोगों को निश्चित रोजगार मिलेगा.

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि मनरेगा जो की 2006 में लागू किया गया था शुरुआती वर्षों में इसने ग्रामीण आबादी को राहत प्रदान की लेकिन कमजोर शासन संरचना हो भ्रष्टाचार और विकास रूपी दृष्टिकोण के अभाव में इसका दीर्घकालिक प्रभाव अब खत्म हो गया था. इसलिए एनडीए सरकार ने इस योजना में क्रमिक सुधार के बजाय संरचनात्मक बदलाव की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए विकसित भारत गारंटी का रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण जिसे विकसित भारत की राम जी अधिनियम 2025 के नाम से जाना जाता है यह कानून मनरेगा का स्थान लेगा और विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप सतत विकास के रूप में ग्रामीण रोजगार को पुनर्वासित करेगा.

जितिन प्रसाद ने बताया कि निश्चित रोजगार में 25% की वृद्धि प्रत्येक ग्रामीण परिवार को मिलने वाला निश्चित रोजगार 100 दिनों से बढ़कर 125 दिन इस योजना के अंतर्गत किया गया है इससे ग्रामीण परिवारों की अपनी आय में वृद्धि होगी और जीवन स्तर में सुधार होगा.

उन्होंने कहा जी राम जी अधिनियम में किसानों के हितों की सुरक्षा भी की गई है जिसमें फसल बोने और काटने के प्रमुख मौसमों के दौरान अन्य विकसित भारत गारंटी का रोजगार एवं आजीविका मिशन गारंटी अधिनियम 2025 के कार्यों को कानूनी रूप से रोका जाएगा ताकि बुवाई कटाई के लिए किसानों को समस्या ना हो.

इसके साथ ही इस योजना के तहत 60 दिन अतिरिक्त पानी की गारंटी के अलावा यह योजना मजदूरों को 60 दिन अतिरिक्त पानी की गारंटी प्रदान करती है जिससे उन्हें अपनी आजीविका के लिए एक स्थिर स्रोत मिलेगा. समय पर भुगतान की गारंटी इस योजना के तहत मजदूरों को उनके काम के 7 दिनों में भुगतान किया जाएगा यदि काम का भुगतान नहीं मिलता है तो ब्याज सहित भुगतान किया जाएगा. जी राम जी योजना ग्रामीण विकास के लिए एक नया युग है जो ग्रामीण परिवारों की आई सुरक्षा को सुधार करेगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी.

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने इस दौरान कहा कि समय के हिसाब से बदलना जरूरी है मनरेगा योजना को 20 वर्ष पूर्ण हो चुके थे इसलिए इसमें सुधार आवश्यक था अब जी राम जी योजना के अंतर्गत ए आधारित टेक्नोलॉजी से इसकी मॉनीटरिंग की जाएगी जिससे भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा.

प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना विपक्ष पर नाम बदले जाने और भ्रम फैलाने को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि जिसको राम जी के नाम से आपत्ति है वह इस देश में पनप नहीं पाएगा।

👁 9.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

33.10 करोड़ की लागत से बदली फतेहपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी ने किया लोकार्पण

फतेहपुर। फतेहपुर जिले को शनिवार को बड़ी सौगात मिली। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत...

अयोध्या में गविष्ठ यात्रा का भव्य स्वागत, हेमलता पटेल ने उठाई गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ बनाने की मांग

अयोध्या। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 81 दिवसीय 'गविष्ठ (गौ-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा' का शुक्रवार को अयोध्या...

शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग, संगठन ने BSA को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन (जनपद फतेहपुर) ने शिक्षा मित्रों की विभिन्न...

पुलिस अफसर बनकर लोगों को डराते थे आरोपी, फर्जी सिम के जरिए करते थे साइबर ठगी, 17 सिम कार्ड और मोबाइल बरामद।

फतेहपुर: फतेहपुर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक...

More like this

33.10 करोड़ की लागत से बदली फतेहपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी ने किया लोकार्पण

फतेहपुर। फतेहपुर जिले को शनिवार को बड़ी सौगात मिली। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत...

अयोध्या में गविष्ठ यात्रा का भव्य स्वागत, हेमलता पटेल ने उठाई गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ बनाने की मांग

अयोध्या। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 81 दिवसीय 'गविष्ठ (गौ-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा' का शुक्रवार को अयोध्या...

शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग, संगठन ने BSA को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन (जनपद फतेहपुर) ने शिक्षा मित्रों की विभिन्न...