Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में घर को मस्जिद बनाकर सामूहिक नमाज पढ़ने का आरोप, जांच...

फतेहपुर में घर को मस्जिद बनाकर सामूहिक नमाज पढ़ने का आरोप, जांच की मांग

Published on

फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर इलाके में एक खाली मकान को कथित रूप से इबादतगाह (मस्जिद) के रूप में इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिना किसी सरकारी अनुमति और वक्फ बोर्ड में पंजीकरण के यहां नियमित रूप से सामूहिक नमाज अदा की जा रही थी।
स्थानीय लोगों के अनुसार संबंधित मकान पहले आवासीय था, जिसे बाद में नमाज पढ़ने के लिए उपयोग में लाया जाने लगा। मामले की जानकारी मिलने पर कुछ हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और इसे नियमों का उल्लंघन बताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
हिंदू संगठन से जुड़े धर्मेंद्र जनसेवक ने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल के संचालन के लिए प्रशासनिक अनुमति और वैधानिक प्रक्रिया का पालन जरूरी होता है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, शिकायतकर्ता अयूब हसन का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में प्रशासन को अवगत कराया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।
फिलहाल स्थानीय प्रशासन या पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रकरण की जानकारी लेकर तथ्यों की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

👁 18.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

33.10 करोड़ की लागत से बदली फतेहपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी ने किया लोकार्पण

फतेहपुर। फतेहपुर जिले को शनिवार को बड़ी सौगात मिली। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत...

अयोध्या में गविष्ठ यात्रा का भव्य स्वागत, हेमलता पटेल ने उठाई गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ बनाने की मांग

अयोध्या। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 81 दिवसीय 'गविष्ठ (गौ-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा' का शुक्रवार को अयोध्या...

शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग, संगठन ने BSA को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन (जनपद फतेहपुर) ने शिक्षा मित्रों की विभिन्न...

पुलिस अफसर बनकर लोगों को डराते थे आरोपी, फर्जी सिम के जरिए करते थे साइबर ठगी, 17 सिम कार्ड और मोबाइल बरामद।

फतेहपुर: फतेहपुर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक...

More like this