यूपी के फतेहपुर जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाएं एक बार फिर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नहर कॉलोनी परिसर में एकत्र होकर कार्यकत्रियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि 7 मार्च तक सरकार ने उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया, तो 8 मार्च को प्रदेश भर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां लखनऊ कूच करेंगी।
आंगनवाड़ी संघ की जिला उपाध्यक्ष रेहाना परवीन ने बताया कि कार्यकत्री और सहायिकाएं सरकारी कर्मचारी का दर्जा, मानदेय के स्थान पर वेतनमान, पेंशन, ग्रेच्युटी, भविष्य निधि और 65 वर्ष में सेवानिवृत्ति, साथ ही पोषण ट्रैकर के लिए मोबाइल फोन, डाटा भत्ता और ऑनलाइन कार्य के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की भी मांग रखी गई है।
संयुक्त मोर्चा ने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी कर्मियों से गैर-विभागीय कार्य कराए जाते हैं और कई बार राजनीतिक कार्यक्रमों में भी जबरन लगाया जाता है, जिसे तत्काल बंद किया जाए। यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
Trending Now
मांगें न मानी गईं तो 8 मार्च को लखनऊ कूच करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां
👁 18.5K views








