यूपी के बलिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के दौरान मंच से बोलते यूपी सरकार के परिवहन मन्त्री दया शंकर सिंह ने दुल्हों को दी नसीहत और चेतावनी । मन्त्री दया शंकर सिंह ने कहा कि अब ये सभी बेटियां उत्तर प्रदेश सरकार की बेटी हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बेटी हैं। इनके संरक्षण का भी कार्य अब सरकार करेगी। आज जो भी दूल्हे हैं। इस बात को महसूस कर लें कि यदि हमारी बेटियां आपके घर जा रही हैं तो ये घर की लक्ष्मी हैं। इनको जितने अच्छे ढंग से रखेगे आपके घर का उतने ही अच्छे से बरक्कत होगी और यदि कहीं आप किसी अन्य प्रकार से प्रताड़ित करने की कोशिश करेगे तो आप समझ सकते हैं कि यहाँ पर डी. एम और एस. पी. जो इन बच्चियों की विदाई कर रहे हैं फिर आप लोगों का क्या हश्र होगा ये आप लोग महसूस कर सकते हैं। इसलिए प्रेम से रखिये। आपको बता दें कि आज बलिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 227 जोड़ों की शादी जिला प्रशासन द्वारा कराई गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि परिवहन मन्त्री दया शंकर सिंह मौजूद थे।
Trending Now
सामूहिक विवाह में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मौजूद दूल्हों को दी ऐसी नसीहत-बोले अच्छे से रखना यह योगी की बेटियां हैं।








