Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक में साइवर...

पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक में साइवर क्राइम से बचाव की दी गई विस्तारित जानकारी-

Published on

फतेहपुर- पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक कैप्टन उदय भान सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम फतेहपुर पुलिस की तरफ से साइबर क्राइम सेल थाने से आए हुए इंस्पेक्टर रणधीर सिंह की टीम ने सभी को साइबर अपराध से बचने के तरीके बताएं। सबइंस्पेक्टर उपाध्याय ने बताया की सबसे साधारण तरीका साइबर अपराधी लालच देकर या पुलिस अधिकारी बनकर धमका कर धोखाधड़ी करते हैं यह या तो कॉल के या फोन के द्वारा होता है या किसी परिचित व्यक्ति का मोबाइल नंबर का दुरुपयोग करके किया जाता है आज की तारीख में कम से कम 200 तरीके आ चुके हैं जिनसे बचना बहुत कठिन है। साइबर एक्सपर्ट आशीष मिश्रा ने बताया की सर्वप्रथम यह जामताड़ा झारखंड से शुरू हुआ था जो पूरे देश में फैल गया। आजकल तो ओटीपी की भी जरूरत नहीं पड़ती और आपका अकाउंट खाली हो जाता है । इसलिए अगर कोई शादी का कार्ड पीडीएफ में आता है तो जब तक फोन से संतुष्ट न हो जाए उसको ना खोलें। इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने बताया की सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप एक सस्ता मोबाइल ले लें तथा उसको घर में रखें तथा वही नंबर अपने बैंक खातों में दर्ज करा दे। याद रहे जब आवश्यकता हो तभी नेट को चालू करें यदि आपको लगता है कि आपने किसी भी लिंक को छू लिया है तो तुरंत मोबाइल को फ्लाइट मोड में डाल दें और नजदीक के साइबर थाने में पहुंचकर अपनी मोबाइल की जांच करवा ले जिससे कि वह आपका पैसा ना निकाल सके इसके अलावा कभी भी किसी भी विभाग का टोल फ्री नंबर गूगल से या यूट्यूब से सर्च ना करें क्योंकि साइबर अपराधियों ने वहां  पर भी अपना नंबर डाल दिया है । विभाग से ही जांच नंबर प्राप्त करें इसके अलावा अपने व्हाट्सएप फेसबुक इंस्टाग्राम पर टू स्टेप वेरीफिकेशन लगा कर रखें ।अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने सैनिकों को बताया की अब पूर्व सैनिकों की जिनकी उम्र 70 वर्ष से ऊपर हो गई है उनको एमपैनल्ड हॉस्पिटल में अपने इलाज कराने के लिए रेफरल फॉर्म की आवश्यकता नहीं होगी ।वह सीधे वहां जाकर अपना इलाज करवा सकते हैं ।इसका सभी पूर्व सैनिक फायदा उठाएं ।इस अवसर पर जागृति तिवारी,  विमला सिंह,  सुनीता देवी ,राजेंद्र  कुमार सुरेंद्र पाल सिंह ,अजय कुमार ,प्यारेलाल , राजकुमार तिवारी अनिरुद्ध सिंह चंद्रपाल सिंह हीरालालआदि उपस्थित रहे

👁 12.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुराइन टोला में सजी साहित्य की सरस महफ़िल, 426वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के...

सत्ता के लिए नहीं, अपनों के हक के लिए उतरी है यह बेटी: साजिया खान की सियासत में एंट्री

फतेहपुर।जिला पंचायत सीट बागबादशाही से इस बार सियासी सरगर्मी कुछ अलग नजर आ रही...

BLO की मौत के बाद उठे सवाल सोसाइट नोट पर अफसरों पर गम्भीर आरोप सियासत हुई तेज कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मिलेंगे...

फतेहपुर से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था...

पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

फतेहपुर - पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली...

More like this