Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसाइबर ठगों का सिम रैकेट बेनकाब, फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 12...

साइबर ठगों का सिम रैकेट बेनकाब, फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 12 लाख की ऑनलाइन ठगी में इस्तेमाल हो रहे फर्जी सिम जारी करने वाले 2 पीओएस एजेंट गिरफ्तार

Published on

फतेहपुर-साइबर क्राइम पुलिस थाना फतेहपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों के नाम पर कूटरचित तरीके से सिम कार्ड जारी कर साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराने वाले दो पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इन सिमों का प्रयोग ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी में कराते थे।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों द्वारा जारी किए गए सिम कार्डों का उपयोग 12 लाख 28 हजार 440 रुपये की ऑनलाइन ठगी में किया गया था। इस संबंध में थाना साइबर क्राइम पर मुकदमा संख्या 09/2025 धारा 316(2) बीएनएस एवं 66सी/66डी आईटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि यह मामला 31 मई 2025 का है, जब कोतवाली क्षेत्र निवासी प्रमोद कुमार तिवारी के साथ ऑनलाइन कैम्पा कोला एजेंसी दिलाने के नाम पर ठगी की गई थी। विवेचना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो सिम विक्रेताओं की संलिप्तता सामने आई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान संदीप कुमार पटेल (31 वर्ष) निवासी बसवरपुर, थाना चोलापुर जनपद वाराणसी तथा विकास गुप्ता (25 वर्ष) निवासी सिवो, थाना चोलापुर जनपद वाराणसी के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को एक फरवरी 2026 की रात अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ग्रामीण क्षेत्रों में अशिक्षित लोगों की जानकारी का दुरुपयोग कर एक व्यक्ति के नाम पर कई सिम कार्ड जारी करते थे अलग-अलग फोटो एवं फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से अतिरिक्त सिम तैयार कर उन्हें साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराया जाता था। एनसीआरपी पोर्टल पर आरोपियों के विरुद्ध सात शिकायतें दर्ज पाई गई हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं, आईटी एक्ट तथा भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

👁 23.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुराइन टोला में सजी साहित्य की सरस महफ़िल, 426वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के...

सत्ता के लिए नहीं, अपनों के हक के लिए उतरी है यह बेटी: साजिया खान की सियासत में एंट्री

फतेहपुर।जिला पंचायत सीट बागबादशाही से इस बार सियासी सरगर्मी कुछ अलग नजर आ रही...

BLO की मौत के बाद उठे सवाल सोसाइट नोट पर अफसरों पर गम्भीर आरोप सियासत हुई तेज कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मिलेंगे...

फतेहपुर से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था...

पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

फतेहपुर - पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली...

More like this