Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरयूपी के बरेली में मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने सीएम योगी को सर्वश्रेष्ठ...

यूपी के बरेली में मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने सीएम योगी को सर्वश्रेष्ठ सीएम बताया उन्होंने कहा जबसे योगी मुख्यमंत्री बने है यूपी में कोई दंगा नहीं हुआ, मुस्लिम समाज करता है उनको पसंद।

Published on

आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने  कहा कि भारत के सभी मुख्यमंत्रियों के परिपेक्ष्य मे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को देखे तो उनके काम करने का तोर तरीका अलग नजर आयेगा। असम के मुख्यमंत्री हेमंत कुमार बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठते ही असम राज्य के 1200 मदरसो पर ताले लगवा दिये, मदरसा शिक्षा को खत्म कर दिया, असामी मुसलमानो को बंगलादेशी कहकर प्रताड़ित किया। वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुसलमानो को चिढ़ाने के लिए सामान्य नागरिक संहिता कानून लागू किया, 2 दर्जन से ज्यादा मदरसो पर ताले लगवा दिये, 125 सूफ़ीया के मजारों पर बुल्डोजर चलवाएं। वहीं इन दो मुख्यमंत्रियों के मुकाबले मे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामों को देखे तो उन्होंने मुसलमानो को कभी भी टारगेट नही किया। योगी जी ने अपने पूरे शासनकाल मे किसी मदरसे पर ताला नही लगवाया, और न ही किसी मजार पर बुल्डोजर चलवाया। प्रदेश में एक्का दुक्का घटनाएं हुई मगर उसका सम्बन्ध कोर्ट से रहा है, मुख्यमंत्री के स्तर से कोई आदेश नहीं दिया गया। योगी जी के शासन काल की एक खूबी यह भी है कि कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है और पूरा प्रदेश दंगा मुक्त है। यही वजह है कि बड़ी तादाद में मुसलमान योगी आदित्यनाथ जी को पसंद करते हैं।
मौलाना ने आगे कहा कि योगी उत्तर प्रदेश के हर नागरिक के विकास के लिए कोशिश कर रहे हैं, उनका विजन विकास का है। उनके जनता दरबार मे ज्यादातर समस्याए ले जाने वाली मुस्लिम महिलाएं हैं, जनता दरबार के फोटोज़ या वीडियोज़ चलते हैं तो बुर्का पहने महिलाएं मुख्यमंत्री के सामने बैठी नजर आती है, छोटे छोटे मुस्लिम बच्चे भी स्कूल में एडमिशन को लेकर उनके पास पहुंचते है, योगी जी सबकी समस्या सुनकर उसका सामाधान करते हैं, कभी यह सुनने मे नही आया की उन्होंने किसी मुस्लिम के साथ कोई भेदभाव किया हो।

👁 25.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

33.10 करोड़ की लागत से बदली फतेहपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी ने किया लोकार्पण

फतेहपुर। फतेहपुर जिले को शनिवार को बड़ी सौगात मिली। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत...

अयोध्या में गविष्ठ यात्रा का भव्य स्वागत, हेमलता पटेल ने उठाई गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ बनाने की मांग

अयोध्या। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 81 दिवसीय 'गविष्ठ (गौ-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा' का शुक्रवार को अयोध्या...

शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग, संगठन ने BSA को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन (जनपद फतेहपुर) ने शिक्षा मित्रों की विभिन्न...

पुलिस अफसर बनकर लोगों को डराते थे आरोपी, फर्जी सिम के जरिए करते थे साइबर ठगी, 17 सिम कार्ड और मोबाइल बरामद।

फतेहपुर: फतेहपुर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक...

More like this