Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में ‘प्रोटोकॉल बनाम पॉपुलैरिटी’—डिप्टी CM की प्रेस वार्ता पर उठे सवाल,

फतेहपुर में ‘प्रोटोकॉल बनाम पॉपुलैरिटी’—डिप्टी CM की प्रेस वार्ता पर उठे सवाल,

Published on

फतेहपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की प्रेस वार्ता तो हुई, लेकिन जगह ने असली सुर्ख़ी बटोर ली। शहर के बहुचर्चित होटल में कराई गई प्रेस वार्ता ने प्रशासनिक गलियारों से लेकर सियासी चौपाल तक एक ही सवाल उछाल दिया—जब सरकारी बड़े-बड़े हॉल और सर्किट हाउस मौजूद हैं, तो होटल ही क्यों?

बताया जाता है कि प्रोटोकॉल में सर्किट हाउस का ज़िक्र था, मगर आख़िरकार प्रेस वार्ता होटल में सजी। अब चर्चा ये है कि क्या यह महज़ सुविधा का मामला था, या किसी होटल को “पॉपुलर” करने की रणनीति? कहीं ऐसा तो नहीं कि स्थानीय भाजपा नेताओं की मेहरबानी से होटल मालिक को ब्रांडिंग का बोनस मिल गया?

शहर में लोग चुटकी लेते हुए पूछ रहे हैं—सरकारी मंच कम पड़ गए या निजी मंच ज़्यादा ‘मैचिंग’ लग गए?
कुछ का कहना है कि होटल में इंतज़ाम बेहतर होते हैं, तो कुछ इसे प्रोटोकॉल से इतर फैसला बता रहे हैं। सवाल यह भी कि अगर हर बड़े आयोजन के लिए होटल ही चुने जाएंगे, तो सरकारी परिसरों की ज़रूरत क्या रह जाएगी?

फिलहाल जवाब किसी के पास पुख़्ता नहीं, लेकिन इतना तय है कि प्रेस वार्ता से ज़्यादा चर्चा उसकी जगह की हो रही है। फतेहपुर की राजनीति में इस बार बयान कि नहीं, लोकेशन हॉट टॉपिक बनी हुई है।

👁 52.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अब भी परिजनों के मोह से आगे नहीं बढ़ पा रहीं मायावती, क्यों नहीं बन पाईं बहुजन की नेता?

उत्तर प्रदेश में कुछ ही महीनों में विधान सभा चुनाव होने हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती का कहना है कि वह राज्य में पांचवी बार बसपा की सरकार बनाने के लिए तैयारी में जुटी हैं। लेकिन, चुनाव से पहले उनकी पार्टी में जैसी उथल-पुथल है, उसे देखते हुए लगता है कि मायावती […]

जातीय हिंसा और हत्याओं के बाद गरमाई सियासत! यूपी में 2027 चुनाव से पहले जाट, ब्राह्मण और निषाद वोट बैंक पर छिड़ी जंग

UP Caste Politics Jat Brahmin Nishad Vote Bank 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपराध कोई नई बात नहीं है। लेकिन हाल के तीन हत्याकांडों ने सिर्फ कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं छोड़ा, बल्कि जातीय नैरेटिव और वोट बैंक की सियासत को भी गरमा दिया है। अंकित बालियान, विनोद कुमार साहनी और शिवकुमार त्रिपाठी की मौतों […]

CM Yogi ने दिए बड़े निर्देश: यूपी में 681 प्रमुख मार्ग होंगे गड्ढामुक्त, बारिश बाद होगा स्थायी नवीनीकरण

UP Roads,Pothole Free Roads: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश अभी जारी है, इसलिए सड़क की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और जो मार्ग बारिश या […]

More like this