Homeराज्यउत्तर प्रदेशमथुरा -ज्वेलर्स की दुकान से चाँदी का भंडार चोरी पुलिस और फोरेंसिक...

मथुरा -ज्वेलर्स की दुकान से चाँदी का भंडार चोरी पुलिस और फोरेंसिक टीम कर रही जाँच।

Published on

मथुरा -ज्वेलर्स की दुकान से चाँदी का भंडार चोरी पुलिस और फोरेंसिक टीम कर रही जाँच अखबार विक्रेता ने शटर टूटी देख व्यापारी को दी सूचना
कोसीकला क्षेत्र की कस्बा पुलिस के अंतर्गत शेरगढ़ रोड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप  नगर की पॉश कालोनी में रावत ज्वेलर्स की दुकान को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने लोहे की सरिया से दुकान के शटर को उठाया और दुकान के अंदर घुसे। अज्ञात चोरो ने दुकान में रखी लाखों रुपये की चांदी को चोरी कर पुलिस को खुली चुनोती दी है। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब दुकान पर अखबार विक्रेता सुबह अखबार डालने आया और दुकान का शटर टूटा देख दुकान मालिक को फोनकर सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुँचे दुकान संचालक भूपेंद्र रावत दुकान का शटर और तालों को टूटा देख पुलिस को सूचना दी। दुकान में हुई चोरी की घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए इसी दौरान पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँच गयी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुकान संचालक से दुकान में से चोरी हुए सामान की जानकारी की। दुकान संचालक भूपेंद्र रावत ने बताया की दुकान में करीब 5 से 6 किलो चांदी रखी हुई थी जिसे चोर चोरी कर ले गए। मौके पर मौजूद पुलिस को दुकान के पीछे एक खाली प्लाट में सरिया और ताले पड़े मिले। पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम भी पहुँच गयी और बारीकी से जांच कर कार्यवाही में जुट गई। चौकी प्रभारी दुष्यन्त कौशिक ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। और चोरों की तलाश में जुट गए। पुलिस इस घटना को लेकर आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कर  लोगो से भी पूछताछ कर रही है।

👁 14.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मिशन-2027 की तैयारी: सीएम योगी की फतेहपुर रैली में भीड़ जुटाना बना सबसे बड़ा लक्ष्य, विकास की सौगात पर टिकी निगाहें

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर के मदारीपुर कला में...

25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात; 1500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर दौरे पर रहेंगे।...

BJP Protest: संसद में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP सांसदों से अखिलेश यादव ने मिलाया हाथ

Akhilesh Yadav: मानसून सत्र के चौथे दिन संसद भवन के बाहर सियासी घमासान देखने को मिला। एक तरफ विपक्षी सांसद NEET पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर हमला बोल रहे थे, तो दूसरी तरफ NDA सांसद राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में जुटे थे। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद […]

‘वहां 150 तो यहां 20 पेपर लीक’, लखनऊ में गरजे अखिलेश यादव, बोले- मंत्रियों ने खुद माना कि गड़बड़ी हुई

Akhilesh Yadav Paper Leak Statement: दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विभिन्न छात्र संगठनों के नेतृत्व में हजारों छात्र पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली की अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश […]

More like this