Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरमहोबा दिवस पर पर्यावरण पहरूवा प्रवीण पांडेय हुए सम्मानित बुंदेलखंड राज्य निर्माण...

महोबा दिवस पर पर्यावरण पहरूवा प्रवीण पांडेय हुए सम्मानित बुंदेलखंड राज्य निर्माण व जल संरक्षण आंदोलन को लेकर सराहा गया योगदान

Published on

फतेहपुर- महोबा दिवस के अवसर पर आल्हा चौक स्थित आंबेडकर पार्क में आयोजित भव्य कार्यक्रम में खागा विजय नगर निवासी बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पर्यावरण पहरूवा प्रवीण पांडेय को बुंदेली समाज द्वारा सम्मानित किया गया। प्रवीण पांडेय ने बुंदेलखंड राज्य निर्माण आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को 51 बार अपने खून से पत्र लिखकर अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया। इसके साथ ही एक लाख से अधिक “राखी पाती” भेजवाकर उन्होंने भावनात्मक जनआंदोलन खड़ा किया।
कार्यक्रम में उनकी पदयात्राओं, जल–जंगल–जमीन के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे अभियानों तथा नदी, तालाब और झीलों के संरक्षण के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों की विशेष सराहना की गई। वर्ष 2024 में प्रकाशित उनकी पुस्तक “जलनिधियों को जीने दो” को भी जल संरक्षण विषय पर एक महत्वपूर्ण वैचारिक दस्तावेज बताया गया।
बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर तथा बुंदेलखंडी महामंत्री अजय बरसाइयां ने पांडेय को  प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

👁 2.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मुराइन टोला में सजी साहित्य की सरस महफ़िल, 426वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के...

सत्ता के लिए नहीं, अपनों के हक के लिए उतरी है यह बेटी: साजिया खान की सियासत में एंट्री

फतेहपुर।जिला पंचायत सीट बागबादशाही से इस बार सियासी सरगर्मी कुछ अलग नजर आ रही...

BLO की मौत के बाद उठे सवाल सोसाइट नोट पर अफसरों पर गम्भीर आरोप सियासत हुई तेज कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मिलेंगे...

फतेहपुर से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था...

पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

फतेहपुर - पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली...

More like this