Homeराज्यउत्तर प्रदेशनिजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल के विरोध में फतेहपुर में बिजली कर्मियों...

निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल के विरोध में फतेहपुर में बिजली कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन

Published on

फतेहपुर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर आज जनपद फतेहपुर में बिजली कर्मियों ने निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के विरोध में विरोध सभा का आयोजन किया। हाइडिल कॉलोनी में आयोजित इस सभा में बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर शामिल हुए।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पावर सेक्टर का निजीकरण आम उपभोक्ताओं, किसानों, छोटे एवं मध्यम उद्योगों तथा बिजली कर्मियों के हितों के विरुद्ध है। निजीकरण से बिजली महंगी होगी और सेवा की गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
संघर्ष समिति ने चेतावनी दी कि यदि उत्तर प्रदेश में निजीकरण की प्रक्रिया निरस्त नहीं की गई और इसके लिए टेंडर जारी किए गए, तो बिजली कर्मचारी सामूहिक जेल भरो आंदोलन प्रारम्भ करेंगे। साथ ही संसद में इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल पारित करने की कोशिश पर देशभर में लाइटनिंग एक्शन की चेतावनी दी गई।
सभा में आउटसोर्सिंग पर रोक, नियमित पदों पर सीधी भर्ती, आउटसोर्स कर्मियों का नियमितीकरण तथा पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।
इस विरोध सभा में *पंकज कुशवाहा, कमलेश कुमार, रतन मिश्र, अतुल सिंह, रामेंद्र सिंह, सुनील यादव एवं धीरेंद्र पटेल, कीर्ति, सुरेश मौर्य* सहित बड़ी संख्या में बिजली कर्मियों ने भाग लिया। सभी वक्ताओं ने सार्वजनिक बिजली व्यवस्था की रक्षा के लिए एकजुट होकर निर्णायक संघर्ष का संकल्प लिया।

👁 15.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मिशन-2027 की तैयारी: सीएम योगी की फतेहपुर रैली में भीड़ जुटाना बना सबसे बड़ा लक्ष्य, विकास की सौगात पर टिकी निगाहें

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर के मदारीपुर कला में...

25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात; 1500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर दौरे पर रहेंगे।...

BJP Protest: संसद में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP सांसदों से अखिलेश यादव ने मिलाया हाथ

Akhilesh Yadav: मानसून सत्र के चौथे दिन संसद भवन के बाहर सियासी घमासान देखने को मिला। एक तरफ विपक्षी सांसद NEET पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर हमला बोल रहे थे, तो दूसरी तरफ NDA सांसद राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में जुटे थे। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद […]

‘वहां 150 तो यहां 20 पेपर लीक’, लखनऊ में गरजे अखिलेश यादव, बोले- मंत्रियों ने खुद माना कि गड़बड़ी हुई

Akhilesh Yadav Paper Leak Statement: दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विभिन्न छात्र संगठनों के नेतृत्व में हजारों छात्र पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली की अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश […]

More like this