Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में डाक्टर बनी पुलिस प्रेमी को बताई गम्भीर बीमारी तो प्रेमिका...

फतेहपुर में डाक्टर बनी पुलिस प्रेमी को बताई गम्भीर बीमारी तो प्रेमिका ने लगाई फांसी

Published on

फतेहपुर किशनपुर थाना क्षेत्र के कुम्हारन डेरा मजरे रायपुर भसरौल गांव में देर रात एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
     कुम्हारन डेरा मजरे रायपुर भसरौल गांव निवासी जगतपाल की 21 वर्षीय पुत्री रानी देवी ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थोड़ी देर बाद युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। थोड़ी देर बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवती की मौत को लेकर गांव में प्रेम प्रसंग की चर्चाएं हो रहीं हैं। ग्रामीणों के मुताबिक युवती पड़ोसी गांव के युवक से प्रेम करती थी। काफी दिनों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक युवती रानी देवी युवक से शादी करने की जिद कर रही थी। लेकिन युवक ने युवती से शादी करने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद युवती ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती आत्महत्या करने से पहले न्याय के लिए थाने में पहुंची थी। थाने पहुंची युवती ने पुलिस से शिकायत की।  जहां युवती को पुलिस ने युवक को गम्भीर बीमारी की बात बता थाने से भगा दिया। जिससे नाराज युवती घर पहुंची और गुस्से में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही मृतक युवती की मां ने पुलिस पर डाट फटकार कर भगा देने के आरोप लगाए हैं। युवती की मां ने बताया कि पुलिस ने युवक को गम्भीर बीमारी से ग्रसित होने की बात कही। जिसके बाद युवती ने आत्महत्या कर ली है। वही युवती की मां ने युवक के पिता पर भी आरोप लगाए हैं।
   वही मामले में किशनपुर थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का था। युवती की मां युवती को फोन पर बात करने से मना करती थी। जिसके चलते किशोरी ने आत्महत्या की है। पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार है।

👁 24.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र में कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा...

नीम करोली बाबा सर्किट तैयार, दिल्ली-लखनऊ से चलेंगे 2, 3 और 5 दिन के खास टूर

Neem Karoli Baba Circuit UP Tourism : संत नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक विरासत को देश-दुनिया के श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने बड़ी पहल शुरू की है। बाबा के जीवन, साधना, जन्मस्थली और महासमाधि से जुड़े प्रमुख स्थलों को एक सूत्र में पिरोकर ‘नीम करोली बाबा सर्किट’ विकसित किया जा रहा है। महासमाधि […]

‘अगर तुम आकाश आनंद को लेकर आओगे तो ले लेंगे’ मायावती के भतीजे को लेकर अखिलेश यादव का बयान

Akhilesh Yadav On Akash Anand: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित आकाश आनंद को लेकर पूछे गए सवाल पर BJP और दूसरे राजनीतिक दलों पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि आकाश आनंद को लेकर उनकी पार्टी जो भी फैसला करेगी, वह उसका अपना निर्णय होगा। […]

‘जानबूझकर मुस्लिमों पर कार्रवाई करा रही सरकार’, समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भाजपा पर साधा निशाना

Ziaur Rahman Barq Latest News: समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने मौलाना तौकीर रजा खान की जमानत याचिका खारिज होने से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी और मस्जिद-मदरसे को नोटिस जारी किए जाने के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। बर्क ने सरकार व अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा […]

More like this