Homeअंतरराष्ट्रीयमोतिगरपुर के पूर्व एसओ समेत 9 लोगों पर कार्रवाई:जबरन जमीन कब्जा और...

मोतिगरपुर के पूर्व एसओ समेत 9 लोगों पर कार्रवाई:जबरन जमीन कब्जा और मारपीट का मामला, कोर्ट ने जारी किया समन

Published on

सुलतानपुर में मानवाधिकार उल्लंघन के एक गंभीर मामले में विशेष न्यायालय ने मोतिगरपुर थाने के पूर्व एसओ समेत नौ लोगों को समन जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 13 मई को होगी। मानवाधिकार के विशेष न्यायाधीश संतोष कुमार की अदालत ने पूर्व थानाध्यक्ष ज्ञानचंद्र शुक्ला सहित नौ आरोपियों को तलब किया था। इस पर एसओ ने कोर्ट में उपस्थित होकर अपना जवाब पेश किया। शेषनारायण को छोड़कर अन्य कोई आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। अहदा गांव के निवासी ओमप्रकाश यादव ने अधिवक्ता विवेक श्रीवास्तव के माध्यम से विशेष कोर्ट में याचिका दायर की है। पीड़ित का आरोप है कि 19 जनवरी 2024 को गांव के लक्ष्मीकांत पांडेय परिवार के आठ सदस्यों ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। पीड़ित का कहना है कि तत्कालीन थानाध्यक्ष ने न तो उनकी मदद की और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की। इतना ही नहीं, बिना किसी जांच के पीड़ित और उनके परिवार पर दो दिन के भीतर तीन मुकदमे दर्ज कर दिए गए।

👁 9.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘जो पीड़ित है, वो पीडीए है’-अखिलेश यादव का नया चुनावी संदेश, 2027 के लिए सपा ने तेज की तैयारी

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी...

शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने नागपुर से किया गिरफ्तार

हाईप्रोफाइल शिवा शर्मा हत्याकांड में उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और लखनऊ पुलिस...

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रिंद नदी में हादसा, चार किशोर डूबे; तीन को बचाया, एक लापता

फतेहपुर। जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रिंद नदी में बड़ा हादसा हो...

More like this