फतेहपुर जिले में टैंक में गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह दर्दनाक हादसा राधानगर थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव का है।
मिली जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिले के बड़नपुर गांव में खेलते समय छह वर्षीय शिवांसी और पांच वर्षीय सुंदरम पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान में बने खुले सेप्टिक टैंक में गिर गए।
बताया जा रहा है कि मकान निर्माण के दौरान सेप्टिक टैंक खुला छोड़ा गया था और उस पर कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं था।








