Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरहोली पर सेहत से खिलवाड़! मिलावटी खोया और केमिकल युक्त गुलाल से...

होली पर सेहत से खिलवाड़! मिलावटी खोया और केमिकल युक्त गुलाल से बढ़ा खतरा-राधानगर में मिलवाटी खोया,हरिहरगंज में BJP नेता का अबीर गुलाल का बड़ा कारोबार सन्देह के घेरे में

Published on

फतेहपुर। रंगों के पर्व होली पर जहां बाजारों में रौनक है, वहीं मिलावटी खाद्य सामग्री और नकली रंग लोगों की सेहत के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। जिले में मिलावटी खोया, नकली गुझिया और केमिकल युक्त अबीर-गुलाल खुलेआम बिक रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम नजर आ रहा है।

 खोया में मिलावट, गुझिया बन सकती है बीमारी की वजह

शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बड़े पैमाने पर मिलावटी खोया तैयार किया जा रहा है। राधानगर इलाके में पाउडर और अन्य सस्ते पदार्थ मिलाकर नकली खोया ऊंचे दामों में बेचा जा रहा है। दुकानदार ग्राहकों को “शुद्धता” का दावा कर रहे हैं, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।
बाजारों में नकली खोए की भरमार है, जिससे बनी गुझिया और मिठाइयां फूड पॉइजनिंग, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती हैं।

 केमिकल वाला गुलाल, त्वचा और आंखों के लिए खतरनाक

होली पर रंगों की मांग बढ़ते ही हरिहरगंज इलाके में कथित तौर पर प्लांट लगाकर POP (प्लास्टर ऑफ पेरिस) और अन्य केमिकल मिलाकर अबीर-गुलाल तैयार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह कारोबार एक स्थानीय बीजेपी नेता से जुड़ा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
संचालक का कहना है कि माल कानपुर से आता है और यहां केवल पैकेजिंग की जाती है, लेकिन स्थानीय स्तर पर रंग तैयार होने की चर्चाएं जोरों पर हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, केमिकल युक्त गुलाल से त्वचा एलर्जी, आंखों में संक्रमण, सांस की तकलीफ और दमा जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

⚠️ सरकारी तंत्र के दावों पर सवाल

हालांकि खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन कार्रवाई के दावे कर रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी कह रही है। खुलेआम मिलावटी सामान की बिक्री से साफ है कि जांच और छापेमारी का असर सीमित है।

 सावधानी ही बचाव

केवल भरोसेमंद दुकानों से ही मिठाई खरीदें

खुला और सस्ता खोया लेने से बचें

हर्बल और ब्रांडेड रंगों का ही इस्तेमाल करें

बच्चों और बुजुर्गों को केमिकल वाले रंगों से दूर रखें

होली खुशियों और रंगों का त्योहार है, लेकिन मिलावटी सामान आपकी खुशियों पर पानी फेर सकता है। जरूरत है सजग रहने की और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की।

👁 23.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र में कृष्ण भगवान की मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा...

नीम करोली बाबा सर्किट तैयार, दिल्ली-लखनऊ से चलेंगे 2, 3 और 5 दिन के खास टूर

Neem Karoli Baba Circuit UP Tourism : संत नीम करोली बाबा की आध्यात्मिक विरासत को देश-दुनिया के श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने बड़ी पहल शुरू की है। बाबा के जीवन, साधना, जन्मस्थली और महासमाधि से जुड़े प्रमुख स्थलों को एक सूत्र में पिरोकर ‘नीम करोली बाबा सर्किट’ विकसित किया जा रहा है। महासमाधि […]

‘अगर तुम आकाश आनंद को लेकर आओगे तो ले लेंगे’ मायावती के भतीजे को लेकर अखिलेश यादव का बयान

Akhilesh Yadav On Akash Anand: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित आकाश आनंद को लेकर पूछे गए सवाल पर BJP और दूसरे राजनीतिक दलों पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि आकाश आनंद को लेकर उनकी पार्टी जो भी फैसला करेगी, वह उसका अपना निर्णय होगा। […]

‘जानबूझकर मुस्लिमों पर कार्रवाई करा रही सरकार’, समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भाजपा पर साधा निशाना

Ziaur Rahman Barq Latest News: समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने मौलाना तौकीर रजा खान की जमानत याचिका खारिज होने से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी और मस्जिद-मदरसे को नोटिस जारी किए जाने के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। बर्क ने सरकार व अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा […]

More like this