HomeUncategorizedफतेहपुर में होली से पहले जहरीले रंगों का खतरा? केमिकल और POP...

फतेहपुर में होली से पहले जहरीले रंगों का खतरा? केमिकल और POP से बन रहे अबीर-गुलाल हरिहरगंज में BJP नेता का बड़ा कारनामा

Published on

फतेहपुर। होली पर्व से ठीक पहले जिले में बिक रहे अबीर-गुलाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों का दावा है कि बड़े पैमाने पर केमिकल और घरों में उपयोग होने वाली पीओपी (Plaster of Paris) के जरिए रंग-बिरंगे अबीर-गुलाल तैयार किए जा रहे हैं। यदि यह सच है तो ऐसे रंग लोगों की त्वचा, आंखों और सांस संबंधी समस्याओं के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं।

हरिहरगंज इलाके में कथित प्लांट की चर्चा

स्थानीय सूत्रों का यह भी आरोप है कि हरिहरगंज क्षेत्र में एक कथित राजनीतिक व्यक्ति से जुड़े लोगों द्वारा रंग अबीर गुलाल करने का प्लांट संचालित किया जा रहा है। हालांकि इन दावों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित पक्ष की ओर से भी इस पर कोई सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है।

विभाग को नहीं जानकारी?

दावा किया जा रहा है कि संबंधित विभागों—जैसे औषधि/केमिस्ट या खाद्य सुरक्षा और प्रशासन—को इस गतिविधि की भनक तक नहीं है। यदि केमिकल युक्त रंग बिना मानक जांच के बाजार में बेचे जा रहे हैं, तो यह उपभोक्ता सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हो सकता है।

सेहत पर क्या असर पड़ सकता है?

विशेषज्ञों के अनुसार निम्न स्तर या औद्योगिक केमिकल से बने रंगों से—

त्वचा एलर्जी, खुजली, जलन

आंखों में संक्रमण या सूजन

सांस लेने में दिक्कत

बच्चों और बुजुर्गों में गंभीर रिएक्शन

जैसी समस्याएं हो सकती हैं। POP का बारीक चूर्ण त्वचा और श्वसन तंत्र के लिए नुकसानदेह माना जाता है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि—

संदिग्ध इकाइयों की जांच कराई जाए

बाजार में बिक रहे रंगों के सैंपल लिए जाएं

मानक विहीन उत्पादों पर तत्काल रोक लगे।

👁 217.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का भव्य दशहरा मिलन एवं शस्त्र पूजन, सैकड़ों क्षत्रिय बंधु हुए शामिल

जिला अध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में अलंकार गार्डन में हुआ आयोजन, वैदिक...

फतेहपुर में जनगणना के फेज-2 की तारीखों का ऐलान, 1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे एजेंट

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने की लोगों से अपील, जनगणना अभियान में बढ़-चढ़कर लें...

फतेहपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से तीन किशोरों की मौत

खागा के बैजूपुर मजरे कटोघन में हादसा, दो किशोरों को सुरक्षित बचाया गया; आदित्य,...

शिवा शर्मा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा दुबे केस में तीसरी कार्रवाई, DCP के बाद ACP भी हटाए गए

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस कमिश्नर ने आज एक और बड़ी कार्रवाई की...

More like this