Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअसोथर में ऑटो की टक्कर से बाइक सवार घायल, आपसी समझौते से...

असोथर में ऑटो की टक्कर से बाइक सवार घायल, आपसी समझौते से मामला शांत

Published on

रिपोर्ट:नर्सिंग मौर्य

असोथर (फतेहपुर)। कस्बे के नगर पंचायत कार्यालय के पास शनिवार सुबह करीब 8 बजे एक सीएनजी ऑटो और मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार किला असोथर निवासी पूतन (20) पुत्र रामचंद्र अपनी मोटरसाइकिल से अश्वथामा क्षेत्र की ओर मिक्सर मशीन स्लैब डालने के कार्य से जा रहा था। इसी दौरान मीरपुर निवासी ऑटो चालक जितेंद्र ने अचानक अपना सीएनजी ऑटो मोड़ दिया। अचानक मुड़ने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और पूतन सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच इलाज का खर्च और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल की मरम्मत को लेकर आपसी सहमति बन गई है, जिसके बाद मामला शांत हो गया।

वहीं थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। यदि किसी पक्ष की ओर से तहरीर दी जाती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

👁 24.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

33.10 करोड़ की लागत से बदली फतेहपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी ने किया लोकार्पण

फतेहपुर। फतेहपुर जिले को शनिवार को बड़ी सौगात मिली। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत...

अयोध्या में गविष्ठ यात्रा का भव्य स्वागत, हेमलता पटेल ने उठाई गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ बनाने की मांग

अयोध्या। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 81 दिवसीय 'गविष्ठ (गौ-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा' का शुक्रवार को अयोध्या...

शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग, संगठन ने BSA को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन (जनपद फतेहपुर) ने शिक्षा मित्रों की विभिन्न...

पुलिस अफसर बनकर लोगों को डराते थे आरोपी, फर्जी सिम के जरिए करते थे साइबर ठगी, 17 सिम कार्ड और मोबाइल बरामद।

फतेहपुर: फतेहपुर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक...

More like this