Homeराज्यउत्तर प्रदेशफतेहपुर : बेटी की शादी के लिए छुट्टी न मिलने से क्षुब्ध...

फतेहपुर : बेटी की शादी के लिए छुट्टी न मिलने से क्षुब्ध शिक्षामित्र की आत्महत्या; गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, त्वरित न्याय की मांग

Published on

फतेहपुर: जनपद के बिंदकी तहसील अंतर्गत ग्राम आलियाबाद में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षामित्र अखिलेश कुमार सविता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की हृदयविदारक घटना ने प्रशासन की संवेदनहीनता को उजागर कर दिया है। मृतक की बेटी की शादी आगामी 8 मार्च को होनी तय थी, लेकिन एसआईआर (SIR) कार्य में अत्यधिक व्यस्तता और विभाग द्वारा छुट्टी न दिए जाने से आहत होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।
आज गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष एवं महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष/पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हेमलता पटेल ने कांग्रेस के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आलियाबाद गांव पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद हेमलता पटेल ने शासन-प्रशासन पर तीखा प्रहार करते हुए निम्नलिखित मांगें रखीं:
दोषियों पर कार्रवाई: छुट्टी न देने वाले और मानसिक दबाव बनाने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई हो। आर्थिक मुआवजा: पीड़ित परिवार को समुचित आर्थिक सहायता तत्काल प्रदान की जाए। सरकारी नौकरी: परिवार के सदस्य को योग्यतानुसार सरकारी सेवा में नियुक्त किया जाए।
हेमलता पटेल ने कहा,”एक तरफ प्रशासन ‘नारी सम्मान’ का ढोल पीटता है, वहीं दूसरी तरफ एक बेटी के पिता को उसकी शादी की तैयारियों के लिए अवकाश तक नहीं दिया जाता। यह घोर अन्याय है और हम इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

👁 37K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद

फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच...

दिल्ली जंतर-मंतर हिंसा के विरोध में फतेहपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

फतेहपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई...

स्टाइपेंड बढ़ाने और समय पर भुगतान की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न्स का बड़ा प्रदर्शन

फतेहपुर-मेडिकल कॉलेज फतेहपुर के एमबीबीएस इंटर्न्स स्टाइपेंड में वृद्धि और उसका समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित...

कत्ल, साजिश और झूठ का खेल! 42 साल का प्रेमी 18 साल की प्रेमिका के साथ था लिव इन रिलेशनशिप में, फिर बेटे के...

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव से युवती को प्रेम जाल...

More like this