Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअसोथर में मोदी-योगी मुखौटे और बुलडोजर पिचकारी की मांग बढ़ी,होली पर असोथर...

असोथर में मोदी-योगी मुखौटे और बुलडोजर पिचकारी की मांग बढ़ी,होली पर असोथर बाजार सजा रंग-गुलाल और मुखौटों से,मोदी-योगी फेस मास्क और बुलडोजर पिचकारी बनी आकर्षण

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर।

होली का पर्व नजदीक आते ही असोथर बाजार पूरी तरह रंग-गुलाल और तरह-तरह की पिचकारियों से सज गया है। बाजार में इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरे वाले मुखौटे खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसके साथ ही बुलडोजर, त्रिशूल, स्टेनगन और कार्टून आकृति वाली पिचकारियों की भी खूब बिक्री हो रही है।
दुकानदारों के अनुसार बच्चों और युवाओं में बुलडोजर और बंदूकनुमा पिचकारियों की मांग ज्यादा है, जबकि बड़े लोग रंग-गुलाल और अबीर खरीद रहे हैं। बाजार में लाल, गुलाबी, हरा और पीला गुलाल दुकानों पर सजा नजर आ रहा है।
असोथर निवासी ग्रामीण रामकेश ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी होली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बच्चे पहले से ही पिचकारी और रंग खरीदने में जुटे हैं। वहीं ग्रामीण रामसुमेर मौर्य ने कहा कि होली का त्योहार गांव में आपसी भाईचारे और खुशी का संदेश लेकर आता है, इसलिए लोग अभी से तैयारियां कर रहे हैं।
इधर ज्योतिषाचार्यों के अनुसार वर्ष 2026 में होली पर्व के दौरान चंद्र ग्रहण का प्रभाव भी बताया जा रहा है, जिसके चलते कुछ लोग धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावधानी बरतने की बात कर रहे हैं। हालांकि आम लोगों में होली की उमंग और उत्साह बरकरार है।
बाजार में मिठाइयों, रंगों और पिचकारियों की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है और दुकानदारों को उम्मीद है कि होली नजदीक आते-आते बिक्री और बढ़ेगी।

👁 39.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

भाजपा युवा नेता अजय सिंह रिंकू लोहड़ी की पहल, 300 बुजुर्गों व दिव्यांगों का हुआ पंजीकरण

फतेहपुर की सदर विधानसभा 240 के अंतर्गत ग्राम सभा गौरा कला में भारतीय जनता...

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

More like this